होम > Brain-booster

Brain-booster / 10 Jul 2023

यूपीएससी और राज्य पीसीएस परीक्षा के लिए ब्रेन बूस्टर (विषय: मियावाकी वन (Miyawaki Plantation)

image

चर्चा में क्यों?

  • ‘मन की बात’ प्रोग्राम में, प्रधानमंत्री ने मियावाकी वृक्षारोपण पर चर्चा की, जो शहरों में घने जंगलों को एक छोटी सी जगह में विकसित करने की एक जापानी तकनीक है। प्रधानमंत्री ने केरल के एक शिक्षक रफी रामनाथ का उदाहरण दिया, जिन्होंने मियावाकी तकनीक का उपयोग करके बंजर भूमि पर 115 विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाकर एक लघु वन विद्यावनम बनाया।

मियावाकी वृक्षारोपण के बारे में

  • इस तकनीक का नाम जापानी वनस्पतिशास्त्री अकीरा मियावाकी के नाम पर रखा गया है।
  • इसमें प्रत्येक वर्ग मीटर में 2 से 4 विशिष्ट देशी वृक्ष प्रजातियों का रोपण शामिल है।
  • इस तकनीक से पेड़ 3 साल में अपने अधिकतम आकार तक पहुंच जाते हैं और आत्मनिर्भर बन जाते हैं।
  • यह विधि 1970 के दशक में सीमित स्थान पर हरियाली की मात्रा बढ़ाने के प्राथमिक लक्ष्य के साथ अपनाई गई थी।
  • यह दृष्टिकोण बड़े पैमाने पर आत्मनिर्भर पौधों का उपयोग करता है जिन्हें समय समय पर काटने और पानी देने जैसे लगातार रखरखाव की आवश्यकता नहीं होती है।
  • भारतीय संदर्भ में, अंजन, अमला, बेल, अर्जुन और गुंज इन जंगलों में अक्सर इस्तेमाल की जाने वाली कुछ देशी प्रजातियाँ हैं।

ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन का सामना करने हेतु

  • तेजी से हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास और निर्माण के साथ, पर्यावरण को ही ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की कीमत चुकानी पड़ती है।
  • पिछले कुछ वर्षों में कई शहरों में रियल एस्टेट, मेट्रो रेल परियोजनाओं जैसी कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के साथ, यह दर्ज किया गया कि शहरों के कुछ हिस्सों में सतह का तापमान बढ़ गया है।
  • मियावाकी वन किसी दिए गए क्षेत्र के कार्बन स्तर को विनियमित करने में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं, जो बदले में स्वच्छ शहरों को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  • साथ ही, ये वन नई जैव विविधता को प्रोत्साहित करते हैं और इनके चारों ओर एक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित होता हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती हैं और सतह का तापमान नियंत्रित होता हैं।
  • ग्लोबल वार्मिंगः ग्लोबल वार्मिंग मानवीय गतिविधियों, मुख्य रूप से जीवाश्म ईंधन जलाने और पेड़ों की कटाई के कारण पृथ्वी के तापमान में दीर्घकालिक वृद्धि है।
  • जलवायु परिवर्तनः जलवायु परिवर्तन औसत मौसम पैटर्न में एक दीर्घकालिक परिवर्तन है जो पृथ्वी की स्थानीय, क्षेत्रीय और वैश्विक जलवायु को परिभाषित करता है।
  • SDG-13: SDG-13: वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी में तेजी लाने और जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों के अनुकूलन को संबोधित करने के उद्देश्य से यथासंभव व्यापक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का आह्वान करता है।

आगे की राह

  • मियावाकी जंगल को SDG-13 लक्ष्य को प्राप्त करने के एक तरीके के रूप में देखा जा सकता है।
  • लेकिन कई पारिस्थितिकीविज्ञानी इसकी उच्च सफलता दर के बावजूद भारतीय जलवायु में इसकी व्यवहार्यता को लेकर संशय में हैं।
  • इसके अलावा, नियमित हरियाली कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए क्योंकि मियावाकी वनीकरण को नियमित वृक्षारोपण के प्रतिस्थापन के रूप में नहीं देखा जा सकता है।

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें