Brain-booster
/
09 Mar 2021
यूपीएससी और राज्य पीसीएस परीक्षा के लिए ब्रेन बूस्टर (विषय: अगालेगा द्वीप (Agalega Island)
यूपीएससी और राज्य पीसीएस परीक्षा के लिए
करेंट अफेयर्स
ब्रेन बूस्टर (Current
Affairs Brain Booster
for UPSC & State PCS Examination)
विषय (Topic): अगालेगा
द्वीप (Agalega Island)

चर्चा का कारण
- भारतीय सेना द्वारा हिंद महासागर में स्थित अगालेगा द्वीप का तेजी से एक
रणनीतिक चौकी के रूप में परिवर्तन किया जा रहा है। विदित हो कि इस द्वीप को
मॉरीशस ने भारतीय सेना को लीज पर दिया है।
अगालेगा द्वीप
- अगालेगा द्वीप मॉरीशस के उत्तर में लगभग 1,000 किलोमीटर (620 मील) की दूरी
पर हिंद महासागर में स्थित मॉरीशस का एक बाहरी द्वीप है।
- मॉरीशस ने अगालेगा द्वीप को एक रणनीतिक चौकी के रूप में विकसित करने के लिए
भारतीय सेना को लीज पर दिया गया है।
अगालेगा द्वीप का सामरिक महत्व
- भारत ने दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर की निगरानी के लिए एक हवाई और नौ सैनिक
अड्डे के रूप में विकसित करने के लिए 2015 में अगालेगा द्वीप को मॉरीशस से
प्राप्त किया था।
- भारत यहाँ अन्य देशों जैसे ब्रिटेन-अमेरिका के सैन्य अड्डे डिएगो गार्सिया
के समान ही अपना सैनिक अड्डा विकसित कर रहा है।
- अगालेगा द्वीप में सैन्य अड्डा बनने से भारत की हिदं महासागर क्षेत्र में
पकड़ मजबतू होगी।
- हिंद महासागर में पड़ोसी देश चीन की बढ़ती पकड़ से भारत के लिए लगातार
चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं, इस लिहाज से यह भारत के लिए बड़ी रणनीतिक बढ़त बन
सकता है।
- भारत ने इस द्वीप में विकास की गतिविधियों को बहुत तेजी से आगे बढ़ा रहा
है। मॉरीशस में बनने वाले इस मिलिट्री बेस में भारत अपनी नौसेना के च्8प् विमानों
के बेड़े तैनात कर सकता है जिसके माध्यम से दक्षिण-पश्चिमी हिंद महासागर में
चीनी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
- यहाँ से भारत, फ्रांस (रीयूनियन द्वीप) के साथ मिलकर संयुक्त पेट्रोलिंग को
संचालित कर सकता है।
- यह सैन्य अड्डा भारत को मोजाम्बिक चैनल पर समुद्री गश्त की सुविधा भी देगा,
जो कि बड़े वाणिज्यिक जहाजों, विशेष रूप से तेल टैंकरों के लिए एक लोकप्रिय
मार्ग है।
- यह सैन्य अड्डा भारतीय नौसेना को दक्षिण अफ्रीका के आस-पास शिपिंग मार्गों
का निरीक्षण करने में सक्षम बनाएगा, ये मार्ग चीन के ऊर्जा आयात के एक
महत्वपूर्ण हिस्से के लिए जिम्मेदार हैं।
- इसके अलावा यह द्वीप संचार और इलेक्ट्रॉनिक ख़ुफ़िया सुविधाओं के लिए एक
उपयोगी स्थान प्रदान करेगा।
- समग्र रूप में अगालेगा सैन्य अड्डा दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर में भारत की
उपस्थिति को मजबूती प्रदान करेगा और भारत सागर विजन (Security and Growth for
All in the Region-SAGAR) की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करेगा।
क्या है सागर नीति?
- समुद्री कूटनीति को प्राथमिकता देते हुए भारत सरकार के द्वारा 2015 में
सागर (Security And Growth for All in the Region-SAGAR) नीति की शुरुआत की गई
थी।
- सागर नीति के तहत भारत हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि
भी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है।
- इस नीति का एक उद्देश्य हिन्द महासागर के छोटे और द्वीपीय देशों के साथ नीली
अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना भी है।
मॉरीशस के बारे में
- मॉरीशस हिन्द महासागर में स्थित अफ्रीकी महाद्वीप का एक द्वीपीय देश है और
अफ्रीकन यूनियन का सदस्य भी है।
- यहाँ की आबादी लगभग 12.8 लाख है जिसमें से लगभग 48% लोग हिन्दू धर्म के
अनुयायी हैं।
- मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस है और यहाँ की मुद्रा मॉरीशस रुपया है।