होम > Info-pedia

Info-pedia / 22 Mar 2024

इंफोपीडिया (Info-pedia) : विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2024 (World Happiness Report 2024)

image

संदर्भ

  • संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2024 जारी की गई है।

रिपोर्ट के बारे में

  • यह रिपोर्ट वार्षिक आधार पर जारी की जाती है और इसमें छह कारकों को शामिल किया जाता है - प्रति व्यक्ति जीडीपी, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, सामाजिक समर्थन, जीवन विकल्प चुनने की स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार से मुक्ति।
  • यह रिपोर्ट 2021-23 की अवधि के लिए गैलप सर्वेक्षणों द्वारा एकत्र किए गए औसत जीवन मूल्यांकन डेटा पर आधारित है।

प्रमुख निष्कर्ष

  •  फिनलैंड लगातार सातवें वर्ष शीर्ष स्थान पर है उसके बाद क्रमशः डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन का स्थान है इजरायल भी रैंकिंग के शीर्ष पांच में शामिल हो गया है।
  • अफ़गानिस्तान को सबसे कम खुशहाल देश माना गया है, इसके बाद क्रमशः कांगो, सिएरा लियोन, लेसोथो और लेबनान का स्थान है।
  • भारत पिछले वर्ष  की तरह ही 126वें स्थान पर रहै चीन 60वें, नेपाल 93वें, पाकिस्तान 108वें, म्यांमार 118वें, श्रीलंका 128वें और बांग्लादेश 129वें स्थान पर है

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें