होम > Info-pedia

Info-pedia / 01 Jun 2024

इंफोपीडिया (Info paedia) : माइक्रोसेफली (microcephaly)

इंफोपीडिया (Info paedia) : माइक्रोसेफली (microcephaly)

सन्दर्भ:

  • चीन के शोधकर्ताओं ने हाल ही में माइक्रोसेफेली रोगजनन में SASS6 नामक जीन के महत्वपूर्ण भूमिका की पुष्टि की है।

माइक्रोसेफली के बारे में:

  • माइक्रोसेफली एक ऐसी स्थिति है, जिसमें बच्चे के सिर का बाह्य आकार सामान्य से बहुत छोटा होता है।
  • माइक्रोसेफली वाले अधिकांश बच्चों का मस्तिष्क (आंतरिक) भी सामान्य आकार से बहुत छोटा होता है। उसे कार्य करने एवं संतुलन बनाने में समस्या होती है। बोलने में दिक्कत होती है और चेहरे की विशेषताएं असामान्य होती हैं। साथ ही वे बौद्धिक रूप से अक्षम होते हैं।
  • इस स्थिति की शुरुआत भ्रूण में ही आरम्भ हो जाता है, जब मस्तिष्क अपने विकास के चरम चरण में होता हैं। इस दौरान कोशिकाएँ जो अंततः न्यूरॉन्स बन जाती हैं, सामान्य रूप से विभाजित होने में विफल रहती हैं।
Aliganj Gomti Nagar Prayagraj