होम > Info-pedia

Info-pedia / 29 Jan 2024

इंफोपीडिया (Info-pedia) : विक्टोरिया झील (Lake Victoria)

image

विक्टोरिया झील के जीर्णोद्धार के प्रयास किये जा रहे हैं। यह झील पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रही है जिससे इसके संसाधनों पर निर्भर लगभग 4.5 करोड़ लोगों की आजीविका के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है ।

मुख्य विशेषताएं:

     विक्टोरिया झील, अफ्रीका की सबसे बड़ी झील और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है प्रथम स्थान सुपीरियर झील का है ।

     अफ्रीकी ग्रेट लेक्स में से एक के रूप में, विक्टोरिया झील क्षेत्रफल के हिसाब से अफ्रीका की सबसे बड़ी झील, दुनिया की सबसे बड़ी उष्णकटिबंधीय झील है ।

     यह क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी झील है प्रथम और द्वितीय स्थान पर क्रमशः कैस्पियन सागर और सुपीरियर झील हैं ।

     यह लगभग 59,947 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है और इसे केन्या (6%), युगांडा (43%) और तंजानिया (51%) द्वारा साझा किया जाता है।

     यह कागेरा, कटोंगा, सिओ, याला, न्यांदो, सोंडू मिरियू और मारा जैसी नदियों द्वारा पोषित है तथा  स्वेत नील नदी का उदगम स्रोत है।

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें