होम > Info-pedia

Info-pedia / 03 Apr 2024

इंफोपीडिया (Info-pedia) : ग्लोबल जियोपार्क (Global Geoparks Network)

image

सन्दर्भ:

  • यूनेस्को के ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क में 18 नई साइटों को शामिल करने से वर्तमान में वैश्विक स्तर पर 48 देशों में कुल  213  जियोपार्क हो गए हैं।

नए जोड़े गए जियोपार्क के बारे में:

  •  ये नए नामित जियोपार्क बेल्जियम, नीदरलैंड, ब्राजील, चीन, क्रोएशिया, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, ग्रीस, हंगरी, पोलैंड, पुर्तगाल और स्पेन में स्थित हैं।
  • प्रत्येक जियोपार्क अपनी विशिष्ट भूगर्भीय विशेषताओं और सांस्कृतिक विरासतों को उजागर करता है, स्थायी विकास को बढ़ावा देता है और स्थानीय समुदायों को बहुआयामी रूप से सशक्त बनाता है।

ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क के बारे में:

  • यूनेस्को के ग्लोबल जियोपार्क (UGGP) की अवधारणा वर्ष 2015 में सामने आई, जो 1990 के दशक के मध्य में स्थापित जियोपार्क की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
  • UGGP अपने अंतर्राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक महत्व के लिए स्वीकृत एकीकृत भौगोलिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके साथ ही इन्हें संरक्षण, शिक्षा और सतत विकास को शामिल करते हुए एक व्यापक दृष्टिकोण के साथ प्रबंधित किया जाता है।
  • ये राष्ट्रीय कानून के अनुसार कानूनी मान्यता प्राप्त निकाय द्वारा शासित होते हैं। साथ ही साथ ये UGGP के रूप में पदनाम प्रत्येक चार वर्ष में समीक्षा के अधीन है।
  • इसके अलावा, UGGP को वैश्विक जियोपार्क नेटवर्क (GGN) का सदस्य होना आवश्यक है, जो वैश्विक स्तर पर विभिन्न जियोपार्कों के बीच सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा देता है।

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें