Home > DNS

Blog / 10 Jun 2020

(डेली न्यूज़ स्कैन - DNS हिंदी) यूएनएससी में कैसे चुने जाते है सदस्य (How Members are Chosen in UNSC)

image


(डेली न्यूज़ स्कैन - DNS हिंदी) यूएनएससी में कैसे चुने जाते है सदस्य (How Members are Chosen in UNSC)



यूँ तो अमेरिका के राष्ट्र्पति डोनाल्डा ट्रंप ने हाल ही में भारत का UNSC में स्थायी सीट की दावेदारी को लेकर खुलकर समर्थन किया था। इसके अलावा एक दिन पहले ही वुर्चअल समिट के दौरान ऑस्ट्रे लियाई पीएम स्कॉ्ट मॉरिसन ने भी इस सीट के लिए भारत के दावे का समर्थन किया था.... राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की मौजूदगी का सवाल यहां पर इसलिए भी उठ रहा है, क्यूंकि आने वाली 17 जून को सुरक्षा परिषद की अस्थाकयी सीट के लिए चुनाव होना है....वैसे तो इसमें भारत की जीत तय मानी जा रही है...लेकिन आपको बतादें संयुक्तत राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट हासिल करने पर भारत की काफी समय से निगाह लगी है...

आज के DNS कार्यक्रम में हम बात जानेंगे UNSC के बारे में....इसमें होने वाले चुनावों के बारे... और अगर भारत UNSC में चुना जाता है तो क्या होगा...

भारत ये काफी लम्बे समय से कहता आया आया है...की भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट का हकदार है, वहीँ यह कहते हुए भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों की मांग कर रहा है...

UNSC के बारे में

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सबसे शक्तिशाली और संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है....संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का संरक्षण इसकी प्राथमिक ज़िम्मेदारी है। इसमें वीटो की शक्ति वाले पांच स्थायी देशों सहित 15 सदस्य होते हैं....

पांच स्थायी सदस्य चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका हैं....10 गैर-स्थायी सदस्य प्रत्येक दो साल के लिए चुने जाते हैं...

इन 10 गैर-स्थायी सीटों को क्षेत्रीय आधार पर विभाजित किया गया है –

  • अफ्रीकी और एशियाई राज्यों के लिए पांच सीटें
  • लेटिन अमेरिकी और कैरिबियन राज्यों के लिए दो सीटें
  • पश्चिमी यूरोपीय और अन्य राज्यों के लिए दो सीटें
  • पूर्वी यूरोपीय राज्यों के लिए एक सीट.

इसकी शक्तियों में शांति नियंत्रण संचालन की स्थापना, अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की स्थापना, और यूएनएससी संकल्पों के माध्यम से सैन्य कार्रवाई के प्राधिकरण शामिल हैं। यह एक संयुक्त राष्ट्र निकाय है जिसके पास सदस्य राज्यों के बाध्यकारी प्रस्ताव जारी करने का अधिकार है...

यूएनएससी शांति के खिलाफ खतरे को निर्धारित करने और आक्रामकता का जवाब देने के लिए उत्तरदायी है। यह देशों के बीच संघर्ष या विवाद को सुलझाने के शांतिपूर्ण साधन खोजने के प्रयास भी करता है। यह संयुक्त राष्ट्र महासचिव की संयुक्त राष्ट्र महासभा नियुक्ति और संयुक्त राष्ट्र में नए सदस्यों के प्रवेश की भी सिफारिश करता है.....

जनवरी 2020 से शुरू होने वाले दो साल के कार्यकाल के लिए वियतनाम, नाइजर, एस्टोनिया, ट्यूनीशिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस सहित पांच देशों को UNSC के लिए चुना गया था. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस UNSC सीट सुरक्षित करने वाला सबसे छोटा राष्ट्र है.....वर्तमान में, UNSC में 10 गैर-स्थायी सदस्यों के तौर पर जर्मनी, बेल्जियम, कोटे डी’आइवर, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, कुवैत, पेरू और पोलैंड शामिल हैं....

एक नज़र UNSC में होने वाले चुनाव के बारे में

वर्ष 2021-22 के कार्यकाल के लिए 15-सदस्यीय सुरक्षा परिषद के पांच गैर-स्थायी सदस्यों का चुनाव करने के लिए UNSC का चुनाव 17 जून को होगा......1 जून, 2020 को तारीखों की घोषणा की गई थी क्योंकि इस जून माह के लिए फ्रांस 15 राष्ट्रों की परिषद का अध्यक्ष बन गया है....

जहाँ वर्ष 2021-22 के कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत सीट से गैर-स्थायी सीट के लिए भारत एकमात्र उम्मीदवार है...वहीँ कनाडा, आयरलैंड और नॉर्वे पश्चिमी यूरोप और अन्य देशों की श्रेणी के लिए दो सीटों हेतु चुनाव लड़ेंगे....मेक्सिको लैटिन अमेरिका और कैरिबियन सीट से एकमात्र उम्मीदवार है...केन्या और जिबूती अफ्रीकी देशों से गैर-स्थायी सीट के लिए चुनाव लड़ेंगे.

भारत को कब कब गैर- स्थायी सदस्य के तौर में चुना गया है.

इससे पहले भी भारत कई बार UNSC के गैर-स्थायी सदस्य के तौर पर चुना गया था....आपको बता दें साल

1950 – 1951 , 1967 - 1968 , 1972 - 1973 , 1977 - 1978 , 1984 – 1985, 1991- 1992 , साल 2011- 2012 में भी भारत को UNSC के गैर-स्थायी सदस्य के तौर पर चुना गया था.

आपको बता दें कोविड -19 के प्रकोप के कारण लगाए गए प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पिछले सप्ताह नई वोटिंग व्यवस्था के तहत UNSC चुनाव का संचालन करने का निर्णय लिया था...

UNSC के चुनाव संयुक्त राष्ट्र महासभा के हॉल में होते हैं जहां संयुक्त राष्ट्र के सभी 193

सदस्य देश गुप्त मतदान के माध्यम से अपना वोट डालते हैं...

चीन ने हाल ही में मार्च 2020 के महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है। सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य (5 स्थायी और 2 वर्ष के लिए 10 गैर-स्थायी सदस्य) होते हैं। 15 सदस्य बारी-बारी से हर महीने अध्यक्ष पद ग्रहण करते हैं।

भारत चुना जाता है तो क्या होगा ?

अगर भारत इस बार UNSC में गैर- स्थायी सदस्य शुना जाता है..तो यह उसका 8वां कार्यकाल होगा... आठवां कार्यकाल होगा, जो दो साल के लिए जनवरी 2021 से शुरू होगा .......

जून 2020 में होने वाले चुनावों के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के गैर-स्थायी सदस्य के तौर पर भारत एक बार फिर से चुना जा सकता है. भारत को एशिया प्रशांत सीट से जीतने का आश्वासन दिया गया है, क्योंकि इस क्षेत्र से भारत एकमात्र दावेदार होगा.