Home > DNS

Blog / 29 Aug 2019

(डेली न्यूज़ स्कैन - DNS हिंदी) जलते अमेजन के जंगल (Burning Amazon Forests)

image


(डेली न्यूज़ स्कैन - DNS हिंदी) जलते अमेजन के जंगल (Burning Amazon Forests)


मुख्य बिंदु:

पिछले कई दिनों से अमेज़न के जंगलों में लगी आग सुर्ख़ियों में हैं। अमेज़न के जंगलों में लगी आग भीषण आग की ये लपटें रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ब्राज़ील स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च के मुताबिक़ क़रीब 72000 से अधिक जंगलों में आग लगने की घटनाएं अकेले ब्राज़ील में अलग-अलग कारणों से घटित हुई है। साल 2018 के मुकाबले इस वर्ष अमेज़न के वनों में घटित होने वाली आग की घटनाओं में 85% की वृद्धि दर्ज की गई है। अमेज़न के वनों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए गंभीर अंतराष्ट्रीय चिंता भी सामने आई हैं। इसके अलावा हाल ही में संपन्न हुए G7 देशों के सम्मलेन में अमेज़न के जंगलों में लगी आग को रोकने के लिए एक बड़ी राशि 2.2 करोड़ डालर ब्राज़ील को देने का प्रस्ताव रखा गया जिसे ब्राज़ील ने ठुकरा दिया है।

DNS में आज हम आपको अमेज़न के जंगलों में लगी आग के बारे में बताएंगे। साथ ही समझेंगे इससे जुड़े कुछ और भी महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में।

ब्राज़ील में इस साल वनों में लगने वाली आग की बढती घटनाओं के मद्देनज़र फ्रांस के राष्ट्रपति एवं यूएन के महासचिव ने गहरी चिंता ज़ाहिर करते हुए इसे जलवायु परिवर्तन के लिए बेहद ही खतरनाक बताया है। वहीं दूसरी ओर ब्राज़ील के राष्ट्रपति ने फ्रांस एवं यूएन महासचिव की इस चिंता और विदेशी मुल्कों द्वारा अमेज़ंन के जंगलों में लगी आग को मकसद से भेजे जाने वाले पैसे को ब्राज़ील की संप्रभुता का हनन माना है।

ब्राज़ील के राष्ट्रपति ने कई देशों की ओर से दिए जाने वाली आर्थिक सहायता को ठुकराते हुए ने फ़्रांस के राष्ट्रपति से कहा कि वह अपने घर और अपने क्षेत्र पर ध्यान दें। इसके साथ ही ब्राज़ील के राष्ट्रपति ने NGO पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि ये ब्राज़ील की छवि बिगाड़ने के लिए इस प्रकार का दुष्प्रचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में ब्राज़ील में दक्षिणपंथी विचारधारा की सरकार है।

क्या है ब्राज़ील के अमेज़न वर्षा वन?

अमेज़न वर्षा वन की गिनती दुनिया के सर्वाधिक घने वर्षा वन के रूप में की जाती है। अमेज़न वर्षा वनों का विस्तार लगभग 4-5 दक्षिण-अमेरिकी देशों में है लेकिन इन वर्षा वनों का सर्वाधिक विस्तार लगभग 60% यानी अकेले ब्राज़ील में है। इन वर्षा वनों में वनस्पति की कई ऐसी दुर्लभ प्रजातियाँ पाई जाती हैं जो विश्व में कही नहीं मिलती है।

साथ ही इन वर्षा वनों में कई प्रकार की जनजातियाँ भी पायी जाती हैं। इसके अलावा यहाँ क़रीब 25 लाख कीड़े-मकोड़ों की प्रजातियाँ भी पाई जाती हैं।

क्या होंगे अमेज़न के जंगलों में लगी आगे के दुष्प्रभाव?

अमेजन के जंगलों में लगी आगे कार्बन चक्र पर को बुरी तरह से प्रभावित करेगी। इसके अलावा अमेज़न वर्षा वन जितनी अधिक CO2 को सोखते हैं वो कम होगी जिस से जलवायु परिवर्तन की समस्या बढ़ेगी। साथ ही वनों की कटाई से वनस्पतियों और वन्यजीवों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

अमेज़न वर्षा वन से जैव सम्पदा के भी दुष्प्रभावित होने का ख़तरा है। इसके अलावा कृषिऔर विकास कार्यों से मृदा क्षरण की समस्या उत्पन्न होगी। साथ ही इस आग के कारण स्थानीय सांस्कृतिक व्यवस्था भी ख़राब होगी। और जंगलो में लगी इस आग के चलते कई स्थानीय जनजातियों जिनका अस्तित्व वहां की जैव-विविधता और प्राकृतिक वातावरण पर निर्भर करती हैं वो भी खतरे में आ गई हैं।

क्या होती है जंगलों में लगने वाले ये आग यानी वनाग्नि और इसकी उत्पत्ति के कारण?

दरअसल वनाग्नि उस दुर्घटना को कहते हैं जब किसी प्राकृतिक या मानवीय कारण से किसी वन के एक भाग में या पूरे वन में ही आग लग जाती है और उस वन की वनस्पति एवं जैव विविधता खतरे में पड़ जाती हैं। वनाग्नि अपने विशाल आकार के कारण, इसके उद्गम स्थान से आगे फैलने की गति एवं इसकी दिशा बदलने व खाली स्थानों जैसे सड़कों, नदियों आदि से आगे बढ़ जाने की क्षमता के कारण यह अन्य अग्नियों से अलग होता है।

जंगलों में इस तरह की आग की स्थिति तब पैदा होती है जब वनस्पतियां और मिट्टी सूख जाते हैं और आद्रता भी बहुत कम होती है। इसके अलावा जंगलों में ये आग प्राकृतिक कारणों जैसे आकाशीय बिजली गिरने से या प्राकृतिक रूप से वन में उत्पन्न घर्षण से लग सकती है। साथ ही जंगलों में लगने वाली ये आग मानव निर्मित भी हो सकती है जिसमें किसी की लापरवाही से सूखे वन में सुलगती हुई सिगरेट या माचिस की तीली फैंक देने जैसे कृत्य शामिल हैं । जानकारों का कहना है कि जंगलों में लगने वाली आग जंगल में मौजूद सूखे झाडफूस और हवा के प्रभाव में तेज़ी से फैलती।