होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 07 Aug 2018

यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 08 अगस्त 2018 07 Aug 2018

image
यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 08 अगस्त 2018


यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams)


Q1. जावा में ‘बोरोबुदूर स्तूप’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है ?

A. यह स्तूप आठवीं शताब्दी में बनाया गया था।
B. यह स्थापत्य कला की अपनी सीढ़ीदार शैली और उसके तराशी गई दीवारों की विदग्धता के लिए प्रसिद्ध है।
C. इस महान इमारत में उत्तरोत्तर नौ छतों की शृंखला है।ों
D. इनमें से कोई नहीं

Q2. गुप्त काल में ‘भुक्ति’ था -

A. राज्य की एक प्रशासनिक इकाई
B. शाही दरबार में धार्मिक पूजा की एक विधि
C. धार्मिक नेताओं का एक समूह
D. राज्य के राजस्व का मुख्य व्यय

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- भारतीय जड़ी बूटियों और औषधीय पौधों का ज्ञान यूनानियों और रोमन के माध्यम से पश्चिमी दुनिया में पहुंचा था।
2- आठवीं शताब्दी में चरक और सुश्रुत संहिताओं के अरबी अनुवाद ने मध्य युग के दौरान यूरोपीय और पश्चिम एशियाई औषधीय प्रणाली को प्रभावित किया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

Q4. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय संघवाद की विशेषता नहीं है ?

A. संविधान में मूल रूप से सरकार की द्विस्तरीय प्रणाली का प्रावधान था।
B. केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच विधायी शक्तियों का त्रिस्तरीय वितरण।
C. न्यायपालिका संवैधानिक प्रावधानों के क्रियान्वयन की देखरेख में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
D. संसद को कानून बनाने की निरपेक्ष शक्तियाँ हैं और अस्तित्व में आने के बाद इसे चुनौती नहीं दी जा सकती।


Q5. संविधान को लोकतंत्र के तीसरे स्तर को और अधिक शक्तिशाली और प्रभावी बनाने के लिए संशोधित किया गया था। इस दिशा में निम्नलिखित में से कौन है जो व्यवहार में नहीं आया ?

A. स्थानीय सरकारी निकायों के लिए नियमित रूप से चुनाव कराना संवैधानिक रूप से अनिवार्य कर दिया गया।
B. प्रत्येक राज्य में पंचायत और नगर निगम का चुनाव सम्पन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग नामक एक स्वतंत्र संस्था गठित की गयी।
C. राज्य सरकारों के लिए स्थानीय सरकारी निकायों के साथ कुछ शक्तियों और राजस्व को साझा करना आवश्यक हो गया।
D. सभी पदों के कम से कम आधे पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए।


Q6. एक संघीय सरकार की खास विशेषता है -

A. राष्ट्रीय सरकार प्रांतीय सरकारों को कुछ शक्तियाँ देती है।
B. विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्तियों का वितरण किया जाता है।
C. शासकीय सत्ता सरकार के विभिन्न स्तरों के बीच वितरित होती है।
D. निर्वाचित अधिकारी सरकार में सर्वोच्च शक्ति का प्रयोग करते हैं।

Q7. वातावरण में ऑक्सीजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड का संतुलन बनाए रखा जाता है -

1- पादपों एवं जानवरों में श्वसन के द्वारा।
2- पादपों में प्रकाश संश्लेषण द्वारा।

निम्नलिखित कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 एवं 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

Q8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1- पादपों में खाद्य पदार्थों का संश्लेषण उनकी पत्तियों में होता है।
2- क्लोरोफिल सौर प्रकाश की ऊर्जा का संग्रहण करने में पत्ती की सहायता करता है।
3- मृदा में उपस्थित जल एवं खनिज जड़ द्वारा अवशोषित किए जाते है और क्लोरोफिल में परिवर्तित किए जाते हैं।

उपर्युत्तफ़ कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 व 2 दोनों
D. 1, 2 व 3

Q9.

कथन (A): विश्व में सबसे ऊंचे ज्वार नोवा स्कोटिया में फंडी की खाड़ी में आते हैं।
कारण (R) वहां पर प्रतिदिन दो उच्च ज्वार एवं दो निम्न ज्वार आते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनो सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।

Q10. जैव विविधता संपन्न क्षेत्र हैं-

A. उष्णकटिबंधीय क्षेत
B. ध्रुवीय क्षेत्र
C. शीतोष्ण क्षेत्र
D. महासागर

Click Here for Daily MCQs in English Medium

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें

यूपीएससी / राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें