होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 06 Aug 2018

यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 07 अगस्त 2018 06 Aug 2018

image
यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 07 अगस्त 2018


यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams)


Q1. 1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- ग्रीक राजा ‘एन्टियलकिड्स’ स्वयं को भागवत बताता था और उसने बेसनगर में वासुदेव के सम्मान में एक गरूड़ध्वज बनवाया।
2- हेलियोडोरस ने अपने शुंग सहयोगी दलों को खुश करने की रणनीति के तहत बौद्ध धर्म को अपनाया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

Q2. पाल राजाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- पालों का मध्य एशिया और अरब देशों के साथ नजदीकी व्यापारिक संपर्क और सांस्कृतिक संबंध थे।
2- शक्तिशाली शैलेन्द्र वंश ने पाल राजाओं के पास कई दूतों को भेजा।
3- पाल राजाओं ने हिंदू और बौद्ध धर्म दोनों को संरक्षण प्रदान किया।
4- धर्मपाल ने भगवान शिव के सम्मान में एक हजार मंदिरों का निर्माण किया।

निम्नलिखित कूट का प्रयोग करते हुए असत्य कथनों का चयन कीजिएः

A. केवल 1 और 2
B. केवल 3 और 4
C. केवल 1 और 4
D. 2, 3 और 4

Q3. पाल, गुर्जर प्रतिहार और राष्ट्रकूट के बीच वर्चस्व के लिए होने वाले त्रिपक्षीय संघर्ष के मुख्य कारणों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- इस युद्ध का मुख्य उद्देश्य कन्नौज शहर पर अधिकार करने की इच्छा थी जो उस समय संप्रभुत्ता का प्रतीक था।
2- यह युद्ध मध्यवर्ती उपजाऊ क्षेत्रें को नियंत्रित करने के उद्देश्य से किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

Q4. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा न्यायपालिका के संदर्भ में सही है?

A. उच्चतम न्यायालय द्वारा लिया गया केवल वही निर्णय अन्य सभी न्यायालयों पर बाध्यकारी हैं जो केन्द्रीय स्तर के हैं।
B. भारत में हमारे पास एक विखण्डित न्यायिक प्रणाली है।
C. मौलिक अधिकारों के मामले में यदि कोई व्यक्ति सीधे उच्चतम न्यायालय पहुंचता है तो वह बाद में उच्च न्यायालयों में उसी मुद्दे पर पहुंच सकता है।
D. इनमें से कोई नहीं


Q5. ‘सिविल लॉ’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है ?

A. ‘सिविल लॉ’ व्यक्तियों के अधिकारों को किसी भी नुकसान या चोट से संबंधित है।
B. यह आमतौर पर पुलिस के पास एक प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने के साथ शुरू होता है।
C. सिविल कानून में अदालत विशेष राहत प्रदान करती है।
D. केवल प्रभावित पक्ष द्वारा संबंधित अदालत में एक याचिका दायर करानी पड़ती है।


Q6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- केन्द्र और राज्य सरकार के बीच सत्ता का सही संतुलन सभी संघों में एक समान है।
2- सत्ता का संतुलन मुख्य रूप से ऐतिहासिक संदर्भ पर निर्भर करता है जिसमें संघ का गठन किया गया था।
3- सामान्यतः एक संघ के पास दो स्तरों की सरकार होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

Q7. निम्नलिखित में से कौन सत्य नहीं है ?

A. चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्र दूसरे पोषकों से अधिक होती है।
B. अन्य पोषकों के अलावा मानव शरीर को आहारी रेशों की भी आवश्यकता होती है।
C. आहारी रेशे या रूक्षांश हमारे शरीर को कोई पोषक प्रदान नहीं करते हैं।
D. हमारे खाने में रूक्षांश की पूर्ति दुग्ध उत्पादों से होती है।

Q8. निम्नलिखित सूची को सुमेलित कीजिएः

विटामिन  अभावजन्य रोग/विकार
A. विटामिन A 1- बेरीबेरी
B. विटामिन B 2- स्कर्वी
C. विटामिन C 3- दृष्टिहीनता
D. विटामिन D 4- रिकेट्स

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

       A B C D

A. 1 2 3 4
B. 3 1 2 4
C. 2 1 4 3
D. 3 2 4 1

Q9. एलनीनो घटना -

1- केंद्रीय प्रशांत एवं ऑस्ट्रेलिया में दाब परिवर्तनों के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ी हुई है।
2- प्रशांत महासागर में शीत घटना है।

नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिएः

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

Q10. भूकंपीय तरंगों को स्थानों से अत्यन्त दूर अवस्थित सिस्मोग्राफ द्वारा रिकॉर्ड किया जाता है। हालांकि वहां कुछ ऐसे क्षेत्र मौजूद होते हैं जहां पर तरंगों को दर्ज नहीं किया जाता है। ऐसे क्षेत्र को कहा जाता है-

A. भूकंपीय अन्तराल क्षेत्र
B. उच्च जोखिम क्षेत
C. छाया क्षेत्र
D. शून्य भूकंपीय क्षेत्र

Click Here for Daily MCQs in English Medium

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें

यूपीएससी / राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें