होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 03 Aug 2018

यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 04 अगस्त 2018 03 Aug 2018

image
यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 04 अगस्त 2018


यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams)


Q1. केन्द्र सरकार द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के सँदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. इस सर्वेक्षण रिपोर्ट को जारी करने हेतु देश के 4203 शहरों का अध्ययन किया गया।
2. भोपाल को देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।
3. झारखंड को देश का सबसे स्वच्छ राज्य होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

A. 1 और 3
B. केवल 2
C. केवल 3
D. सभी सही है

Q2. रिकार्ड 22 बार एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड किस देश के नागरिक के नाम है?

A. न्यूजीलैंड
B. नेपाल
C. भारत
D. इटली

Q3. राष्ट्रीय जैव-ईंधन नीति 2018 के सँदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. इस नई नीति के तहत सड़े हुए अनाजों से बने एथनॉल को पेट्रोल में मिलाने की अनुमति दे दी गई है।
2. अब गन्ने से बने एथनॉल को पेट्रोल में मिलाने की अनुमति नही है।
3. नई नीति में जैव ईंधन को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 3
D. सभी सही है

Q4. हाल ही में हिमाचल प्रदेश ने राज्य के नागरिकों हेतु ‘वाटर सेप्टी प्लान बनाया है, इस संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. हिमाचल प्रदेश ऐसा प्लान बनाने वाला देश का पहला राज्य है।
2. राज्य सरकार द्वारा ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देश पर यह प्लान बनाया गया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही कथन चुनिए।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. न तो 1, न ही 2
D. दोनों सही है


Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. IPP कंपनियाँ अपने पावर उत्पादन को किसी को भी बेच सकती है।
2. IPP कंपनियों को अपने ऊर्जा स्रोतों के विषय में पूर्व में सरकार को सूचित करना होता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनें।

A. केवल 2
B. केवल 1
C. दोनों सही है
D. न तो 1 न ही 2


Q6. केन्द्र सरकार द्वारा किस बॉलीवुड अभिनेता को ‘सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान’ के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है?

A. आमिर खान
B. अक्षय कुमार
C. रणवीर कपूरा
D. इरफान खान

Q7. हाल ही में जारी ‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2017’ के अनुसार देश के कितने प्रतिशत क्षेत्रफल पर वनावरण है?

A. 24.40%
B. 21.54%
C. 27.30%
D. 26.40%

Q8. पाकिस्तान में पहली हिन्दू महिला सिनेटर बनने वाली महिला का नाम क्या है?

A. गुरमीत कोहली
B. राधा कोहली
C. संगीता बहादुरा
D. कृष्णा कोहली

Q9. ‘वन धन विकास केन्द्र’ के सँदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. इस केन्द्र का मुख्य उद्देश्य गौण वन उपज (MFP) का मूल्य संवर्धन करना है।
2. देश के लगभग सभी राज्यों में इस केन्द्र की स्थापना की गई है।
3. इस केन्द्र की स्थापना जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा की गई है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 3
B. केवल 1 और 3
C. 1 और 2
D. सभी सही है

Q10. ‘आर्थिक स्वतंत्रता सूचकाँक’ के सँदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. आर्थिक स्वतंत्रता सूचकाँक, विश्व बैंक द्वारा प्रतिवर्ष जारी किया जाता है।
2. वर्ष 2018 के सूचकाँक में भारत का स्थान 130वॉ है।
3- आर्थिक स्वतंत्रता मुख्यतः 12 मात्रात्मक एवं गुणात्मक कारकों पर आधारित होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. सभी सही हैं

Click Here for Daily MCQs in English Medium

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें

यूपीएससी / राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें