होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 26 Apr 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 27, अप्रैल 2022 26 Apr 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 27, अप्रैल 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 27, अप्रैल 2022


प्रश्न 1. पोषक तत्व आधारित सब्सिडी योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. उर्वरकों के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) कार्यक्रम वर्ष 2010 में शुरू किया गया था।
2. इस स्कीम के अंतर्गत यूरिया को छोड़कर राजसहायता प्राप्त फॉस्फेटयुक्त और पोटाशयुक्त (पीएण्डके) उर्वरकों के प्रत्येक ग्रेड पर वार्षिक आधार पर निर्धारित सब्सिडी की एक निश्चित राशि उनमें मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा के आधार पर प्रदान की जाती है।
3. यह योजना कृषि मंत्रालय के तहत उर्वरक विभाग द्वारा क्रियान्वयित की जाती है।

कूटों का प्रयोग कर सही कथन/कथनों का चयन करें।

a) 1 और 2
b) केवल 1 और 3
c) केवल 2 और 3
d) 1,2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या: पोषक तत्व आधारित सब्सिडी योजना

  • उर्वरकों के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) कार्यक्रम वर्ष 2010 में शुरू किया गया था।
  • इस स्कीम के अंतर्गत यूरिया को छोड़कर राजसहायता प्राप्त फॉस्फेटयुक्त और पोटाशयुक्त (पीएण्डके) उर्वरकों के प्रत्येक ग्रेड पर वार्षिक आधार पर निर्धारित राजसहायता की एक निश्चित राशि उनमें मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा के आधार पर प्रदान की जाती है।
  • यह योजना रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत उर्वरक विभाग द्वारा क्रियान्वयित की जाती है।

प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

1. उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन योजना एक ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य घरेलू इकाइयों में निर्मित उत्पादों से कंपनियों को उनकी बिक्री पर प्रोत्साहन देना है।
2. भारत संख्या के मामले में दुनिया में मोबाइल हैंडसेट के सबसे बड़े निर्माता के रूप में उभरा है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2
d) इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन योजना एक ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य घरेलू इकाइयों में निर्मित उत्पादों से वृद्धिशील बिक्री पर कंपनियों को प्रोत्साहन देना है।
  • अमिताभ कांत कहते हैं, भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल हैंडसेट निर्माता है। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने जानकारी दी है कि भारत वॉल्यूम के मामले में दुनिया में मोबाइल हैंडसेट का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता के रूप में उभरा है।

प्रश्न 3. भारत में महानगर योजना समिति के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. इसे भारत के संविधान के प्रावधानों के तहत गठित किया गया है।
2. यह महानगरीय क्षेत्र के लिए विकास योजनाओं का मसौदा तैयार करती है।
3. क्षेत्र में सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं को लागू करने की एकमात्र उत्तरदायी संस्था है।

कूटों का प्रयोग कर सही कथन/कथनों का चयन करें।

a) 1 और 2
b) 1 और 3
c) 2 और 3
d) 1.2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या: अनुच्छेद 243 जेडई :- महानगर योजना समितियों का गठन।

  • मेट्रोपॉलिटन प्लानिंग कमेटी (एमपीसी), लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित एक उच्च स्तरीय निकाय है जो संपूर्ण महानगरीय विकास योजना प्रक्रिया के लिए एक संवैधानिक जनादेश प्रदान करती है।
  • यह महानगर क्षेत्र में, विकास योजना का मसौदा तैयार करती है।
  • यह मेट्रो क्षेत्र की समन्वित स्थानिक योजना सहित, नगर पालिकाओं और पंचायतों द्वारा विकसित योजनाओं का समन्वय करती है।
  • एमपीसी योजना के मसौदे को तैयार करने में सहायता करता है न कि महानगरीय क्षेत्र में सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं को लागू करने में। अत: कथन 3 गलत है।

प्रश्न 4. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. चाय के पौधे क्षारीय मिट्टी पसंद करते हैं।
2. चाय के पौधे ठंडी जलवायु में बहुत कम वर्षा के साथ पनपते हैं।
3. भारत विश्व में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

a) केवल 1
b) 1 और 2
c) केवल 3
d) इनमे से कोई भी नहीं

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • उच्च मात्रा में वर्षा के साथ ठंडी जलवायु में चाय के पौधे पनपते हैंI
  • चाय के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है जिसमें उच्च मात्रा में कार्बनिक पदार्थ और पीएच 4.5 से 5.5 (अम्लीय) हो।
  • चीन के बाद भारत दुनिया में चाय का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।

प्रश्न 5. भारत में उच्चतम न्यायालय के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या संसद, कानून द्वारा निर्धारित करती है।
2. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को ऐसा वेतन दिया जाता है जो संसद, कानून के द्वारा निर्धारित करती है।
3. न्यायाधीशों को ‘सिद्ध कदाचार’ या ‘अक्षमता’ के आधार पर हटाया जा सकता है।

उपर्युक्त दिये गये कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. 1, 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. केवल 2 और 3

उत्तर: (B)

व्याख्या: भारत में सर्वोच्च न्यायिक प्राधिकरण उच्चतम न्यायालय है। यह एक मुख्य न्यायाधीश एवं कई अन्य न्यायाधीशों से मिलकर बनता है। उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या संसद कानून द्वारा निर्धारित करती है। मूल रूप से संविधान में केवल 7 न्यायाधीशों का प्रावधान था। संसद ने अनेकों बार इनकी संख्या में वृद्धि की है। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन संसद कानून द्वारा निर्धारित करती है। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को वेतन, भत्ते, विशेषाधिकार, अवकाश एवं पेंशन का निर्धारण समय-समय पर संसद द्वारा किया जाता है।

राष्ट्रपति के आदेश से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को हटाया जा सकता है। राष्ट्रपति ऐसा तभी कर सकता है, जब इस प्रकार हटाये जाने हेतु संसद द्वारा उसी सत्र में ऐसा प्रस्ताव पारित किया गया हो। इस प्रस्ताव को संसद के दोनों सदनों के विशेषाधिकार बहुमत (अर्थात् सदन की कुल सदस्यता का बहुमत तथा सदन के उपस्थित एवं मतदान करने वाले सदस्यों का दो-तिहाई) का समर्थन प्राप्त होना चाहिए। उसे हटाने का आधार उसका ‘सिद्ध कदाचार’ या ‘अक्षमता’ होना चाहिए।

प्रश्न 6. संसदीय व्यवस्था में विधायिका के माध्यम से कार्यपालिका की जवाबदेही किसके/किनके द्वारा सुनिश्चित की जाती है?

1. बहस और चर्चा
2. कानूनों का अनुमोदन या विरोध
3. वित्तीय नियंत्रण
4. विश्वास प्रस्ताव

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1, 2 और 3
D. 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (D)

व्याख्या: संसदीय व्यवस्था में विधायिका के माध्यम से कार्यपालिका की जवाबदेही विभिन्न चरणों में सुनिश्चित की जाती है जिनमें नीति निर्माण, कानून या नीति का कार्यान्वयन, कार्यान्वयन के दौरान एवं पश्चात् नीति का कार्यान्वयन शामिल हैं। विधायिका अनेकों उपकरणों के माध्यम से जवाबदेही को सुनिश्चित करती है।

  • बहस और चर्चा
  • कानूनों का अनुमोदन या विरोध
  • वित्तीय नियंत्रण
  • अविश्वास प्रस्ताव

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें