होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 19 Sep 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 20, सितंबर 2022 19 Sep 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 20, सितंबर 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC, BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 20, सितंबर 2022


प्रश्न 1. 'वित्त आयोग' के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

1. यह संघ और राज्य सरकारों के बीच कुछ राजस्व संसाधनों के वितरण के उद्देश्य से एक संवैधानिक निकाय है।
2. यह भारतीय संसद द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत स्थापित किया गया है।
3. 15वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं का उद्देश्य करों के विभाज्य पूल में राज्यों की हिस्सेदारी को 41% पर बनाए रखना है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

a ) केवल 1 और 2
b ) केवल 2 और 3
c ) केवल 1 और 3
d ) 1, 2 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • वित्त आयोग संघ और राज्य सरकारों के बीच कुछ राजस्व संसाधनों के आवंटन के उद्देश्य से एक संवैधानिक निकाय है।
  • हर 5 साल में राष्ट्रपति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत इसकी स्थापना करते हैं।
  • इसे केंद्र और राज्यों के बीच वित्तीय संबंधों को परिभाषित करने के लिए बनाया जाता है ।
  • 15वें वित्त आयोग ने करों के विभाज्य पूल में राज्यों की हिस्सेदारी को 41% तक बनाए रखने के लिए अनुशंसा की है ।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किसे भारत में शास्त्रीय भाषाओं के रूप में वर्गीकृत किया गया है?

1. कन्नड़
2. तेलुगु
3. संस्कृत
4. उड़िया

सही विकल्प चुनें:

a) केवल 1 और 2
b) केवल 1, 2 और 3
c) केवल 1,2 और 4
d) उपरोक्त सभी

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • भारत में छह शास्त्रीय भाषाएं हैं: तमिल, संस्कृत, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और ओडिया।
  • सभी शास्त्रीय भाषाएं संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध हैं।

प्रश्न 3. भारत में मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम 2017 बिना एनेस्थीसिया के इलेक्ट्रोकोनवल्सी थेरेपी (ईसीटी) से गुजरने का प्रावधान करता है
2. विश्व स्वास्थ्य संगठन की विश्व मानसिक स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में मनोविकृति के लगभग 70% रोगियों को इलाज नहीं मिलता है।
3. पिछले एक दशक में तीनों सशस्त्र बलों में नौसेना में सबसे ज्यादा आत्महत्या के मामले सामने आए हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर गलत उत्तर चुनिए:

A. केवल 1
B. केवल 3
C. केवल 1 और 3
D. केवल 2 और 3

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम 2017 बिना एनेस्थीसिया के इलेक्ट्रोकोनवल्सी थेरेपी (ईसीटी) से गुजरने का प्रावधान करता है
  • डब्ल्यूएचओ की विश्व मानसिक स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार 2019 में लगभग एक अरब लोग, जिनमें से 14% किशोर थे, किसी न किसी रूप में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के साथ जी रहे थे।
  • मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच खराब बनी हुई है; विश्व स्तर पर, मनोविकृति के 71% रोगियों को उपचार नहीं मिलता है।
  • रक्षा मंत्रालय के एक डेटा से पता चलता है कि 2010 से 2019 तक सेना में 895, भारतीय वायुसेना में 185 और नौसेना में 32 से अधिक आत्महत्याएं हुईं।

प्रश्न 4. कभी-कभी खबरों में रहने वाली विझिंजम बंदरगाह परियोजना निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?

a) गोवा
b) आंध्र प्रदेश
c) केराल
d) कर्नाटक

उत्तर: (C)

व्याख्या: विझिंजम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट, जिसे विझिंजम पोर्ट भी कहा जाता है , त्रिवेंद्रम (केरल) में अरब सागर तट पर एक निर्माणाधीन बंदरगाह है।

प्रश्न 5. भारत के अटॉर्नी जनरल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. भारत के अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और इस पद का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 76 में किया गया है।
2. अटॉर्नी जनरल को उसके पद से उसी प्रकार हटाया जा सकता है जिस प्रकार उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को हटाया जा सकता है ।

उपरोक्त में से कौन सा/ से कथन सत्य हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 76 के तहत अटॉर्नी जनरल एक महत्वपूर्ण संवैधानिक पद है और इसी पद पर अब वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी एक बार फिर से आसीन होंगे।
  • वह भारत के नए और 16 वें अटॉर्नी जनरल बनने जा रहे हैं। वर्तमान में भारत के महान्यायवादी के के वेणुगोपाल हैं जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
  • वेणुगोपाल को वर्ष 2017 में भारत का 15वाँ महान्यायवादी नियुक्त किया गया था। उन्होंने मुकुल रोहतगी का स्थान लिया था। मुकुल रोहतगी इससे पहले जून , 2014 से जून 2017 तक भारत के महान्यायवादी के पद पर रह चुके हैं।
  • भारतीय संविधान का अनुच्छेद 76 कहता है कि भारत का राष्ट्रपति भारत के महान्यायवादी की नियुक्ति करेगा । महान्यायवादी की योग्यता भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायधीश के जितनी होगी।
  • भारत का महान्यायवादी ही भारत सरकार का प्रमुख वकील होता है वही भारत सरकार को मुख्य कानूनी सलाह भी देता है। इस लिहाज से देश में कानून का शासन स्थापित करने में उसकी अहम भूमिका होती है।
  • भारत का महान्यायवादी राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त अपने पद पर बना रहता है। राष्ट्रपति द्वारा महान्यायवादी को किसी भी समय हटाया जा सकता है। पद से हटाने का कोई निश्चित आधार निर्धारित नही है।

प्रश्न 6. भारत में चुनावी प्रक्रिया के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. भारत में चुनाव चिन्ह आदेश 1972 में जारी किया गया था।
2. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 29क के अंतर्गत सांविधिक अपेक्षाओं के अनुसार प्रत्येक राजनीतिक दल को अपने नाम, प्रधान कार्यालय, पदाधिकारियों, पते, पैन में किसी भी प्रकार के बदलाव की सूचना चुनाव आयोग को बिना किसी विलंब के देनी होती है।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सत्य है / हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • भारत के निर्वाचन आयोग ने हाल ही में 253 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) को निष्क्रिय घोषित कर उन्हें चुनाव चिन्ह आदेश, 1968 का लाभ उठाने से रोका। चुनाव चिन्ह आदेश, 1968 में आया था न कि 1972 में।
  • 86 और निष्क्रिय पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल (आरयूपीपी) सूची से हटाए गए हैं और चुनाव चिन्ह आदेश (1968) के अंतर्गत लाभ वापस लिए गए।
  • लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 29क के अंतर्गत सांविधिक अपेक्षाओं के अनुसार प्रत्येक राजनीतिक दल को अपने नाम, प्रधान कार्यालय, पदाधिकारियों, पते, पैन में किसी भी प्रकार के बदलाव की सूचना आयोग को बिना किसी विलंब के देनी होती है।

प्रश्न 7. ‘पर्वत प्रहार’ युद्धाभ्यास के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. ये युद्धाभ्यास भारत और नेपाल के बीच आयोजित किया जा रहा है।
2. इसे भारत के लद्दाख में आयोजित किया जा रहा है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: भारतीय सेना लद्दाख में पर्वत प्रहार युद्धाभ्यास कर रही है। इस युद्धाभ्यास के जरिये सेना ने पहाड़ी इलाकों मे युद्ध के लिए अपनी तैयारियों को परखा। 20 दिन चलने वाली भारतीय सेना की ये एक्सरसाइज चीन या पाकिस्तान की हरकतों से निपटने की तैयारी का हिस्सा है।

 


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें