होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 01 Aug 2018

यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 02 अगस्त 2018 01 Aug 2018

image
यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 02 अगस्त 2018


यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams)


Q1. ‘अहवा’ वन के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है।

1. अहवा वन क्षेत्र दक्षिण भारतीय राज्यों में स्थित है।
2. हाल ही में इस वन में दुनिया के सबसे छोटे ‘फर्न’ की खोज की गई है।
3. इस वन में पर्णपाती वृक्षों की प्रधानता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

A. 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 3
D. 2 और 3

Q2. समाचारों में आने वाला ‘ड्रीमर्स’ शब्द किसे निर्दिष्ट करता है?

A. अमेरिका में रह रहे अप्रवासियों को
B. दक्षिण-पूर्व एशिया में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को
C. सीरिया से विस्थापित हुए नागरिकों को
D. दोनों सही है

Q3. कभी-कभी समाचारों में दिखाई पड़ने वाला शब्द ‘इनसाइट’ का संबंध किससे है?

A. यह भारत द्वारा विकसित नेविगेशन प्रणाली है।
B. यह नासा द्वारा मंगल पर भेजे जाने वाला एक यान है।
C. यह चीन द्वारा विकसित नेविगेशन प्रणाली है।ै
D. यह इसरो द्वारा मंगल पर भेजे जाने वाला एक यान है।

Q4. चीन सरकार द्वारा भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय कारोबारी रिश्ते को प्रगाढ़ करने के लिए किस बॉलीवुड अभिनेता को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है?

A. शाहरुख खान
B. सलमान खान
C. अक्षय कुमारा
D. आमिर खाना


Q5. ‘तिवा जनजाति’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. तिवा जनजाति का संबंध दक्षिण भारतीय राज्यों से है।
2. इनके द्वारा फसलों की सुरक्षा एवं प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए, ‘यांगली’ उत्सव का आयोजन किया जाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनें।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. न तो 1 न ही 2
D. दोनों सही है


Q6. ‘तपानुलि ओंरगुंटन’ के सँदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. यह चपटे चेहरे वाला लंगूर की एक प्रजाति है जो सामान्यतः उत्तर-पूर्वी भारत में पाया जाता है।
2. पृथ्वी पर केवल 800 तपानुलि ओंरगुंटन ही जीवित है।
3. तपानुलि केवल उसी क्षेत्र में पाए जाते हैं, जहाँ कोई सड़क न हो।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. सभी सही है

Q7. अक्सर समाचार पत्रों में चर्चा में रहने वाले ‘ब्लैक कार्बन के सँदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. ब्लैक कार्बन के कण सूर्य की ऊष्मा को अवशोषित कर लेते हैं, जिससे ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती है।
2. यूरोपीय मानक के अनुसार अधिकतम सीमा औसतन 50 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होनी चाहिए।
3. भारतीय सँदर्भ में ब्लैक कार्बन की अधिकतम सीमा 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 1 और 3
C. केवल 1 और 2
D. सभी सही हों

Q8. ‘वन धन विकास केन्द्र’ के सँदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. इस केन्द्र का मुख्य उद्देश्य गौण वन उपज (MFP) का मूल्य संवर्धन करना है।
2. देश के लगभग सभी राज्यों में इस केन्द्र की स्थापना की गई है।
3. इस केन्द्र की स्थापना जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा की गई है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 3
B. केवल 1 और 3
C. 1 और 2
D. सभी सही है

Q9. दिव्याँगजन अधिकार अधिनियम 2016 के सँदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. इस अधिनियम के अन्तर्गत विकलाँगता के प्रकारों को 7 से बढ़ाकर 21 कर दिया गया है।
2. इसके अन्तर्गत दिव्याँग व्यक्यिों के लिए सरकारी नौकरियों में 5% तक आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
3. इस अधिनियम में विकलाँगता से पीड़ित 6 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुलक शिक्षा का प्रावधान किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1
D. सभी सही है।

Q10. ‘औद्योगिक उत्पादन सूचकाँक (IIP) के सँदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. यह एक ऐसा सूचकाँक है, जो अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों यथा-खनन, विद्युत, विनिर्माण आदि के संवृद्धि दर का विवरण प्रस्तुत करता है।
2. इसका प्रकाशन केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 2
B. केवल 1
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

Click Here for Daily MCQs in English Medium

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें

यूपीएससी / राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें