होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 16 May 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 17, मई 2022 16 May 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 17, मई 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 17, मई 2022


प्रश्न 1. निम्नलिखित में से मेटावर्स के अनुप्रयोग क्षेत्र कौन से हैं?

1. वर्चुअल वर्क और लर्निंग स्पेस
2. आभासी व्यवसाय
3. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

कूटों का प्रयोग कर सही विकल्प चुनें।

a) केवल 1 और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (D)

व्याख्या:

मेटावर्स के अनुप्रयोग :-

  • उन्नत ब्लॉकचेन उपयोग में
  • वर्चुअल वर्क और लर्निंग स्पेस
  • आभासी व्यवसाय और बाजार
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का विस्तार

प्रश्न 2. भारत उच्च रक्तचाप नियंत्रण पहल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. यह स्वास्थ्य मंत्रालय, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, राज्य सरकारों और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की एक संयुक्त पहल है।
2. यह कार्यक्रम नवंबर 2017 में भारत के सभी राज्यों में शुरू किया गया था।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों 1 और 2
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • यह स्वास्थ्य मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है, इसमें भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, राज्य सरकारों और डब्ल्यूएचओ व भारत ने उच्च रक्तचाप की निगरानी और इलाज के लिए पांच साल की पहल शुरू की है।
  • कार्यक्रम नवंबर 2017 में शुरू किया गया था। पहले वर्ष में, आईएचसीआई ने पांच राज्यों- पंजाब, केरल, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के 26 जिलों को कवर किया। दिसंबर 2020 तक, आईएचसीआई को दस राज्यों के 52 जिलों में विस्तारित किया गया था।

प्रश्न 3. निम्नलिखित वाक्यों पर विचार करें :

1. राजद्रोह कानून मूल रूप से 1837 में थॉमस मैकाले द्वारा तैयार किया गया था।
2. राजद्रोह कानून के तहत आरोपी व्यक्ति सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।
3. महात्मा गांधी ने इसे "दंडता्मक धाराओं के बीच राजकुमार" के रूप में वर्णित किया।
4. केदार नाथ सिंह बनाम बिहार राज्य, 1962 में उच्चतम न्यायालय ने राजद्रोह कानून को असंवैधानिक करार दिया।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है?

a) केवल 1,2 और 4
b) केवल 1,2 और 3
c) केवल 1,3 और 4
d) उपरोक्त सभी

उत्तर: (B)

व्याख्या: केदार नाथ सिंह बनाम बिहार राज्य में उच्चतम न्यायालय ने राजद्रोह कानून को संवैधानिक ठहराया है।

प्रश्न 4. भारतीय संविधान के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. मूल संविधान में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा आंग्ल भारतीयों के लिए भारतीय संसद में जनसंख्या के आधार पर 10 वर्ष के लिए सीटें आरक्षित की गई थी।
2. भारतीय संविधान में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा आंग्ल भारतीय शब्द की व्याख्या की गई है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: भारतीय संविधान में, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए भारतीय संसद में प्रतिनिधित्व के लिए जनसंख्या के आधार पर सीटें आरक्षित की गई है जबकि आंग्ल भारतीयों के लिए 2 सीटें निश्चित रूप से आरक्षित की गई थी।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 366 में अनुसूचित जाति, जनजाति तथा आंग्ल भारतीय शब्द की व्याख्या की गई है।

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन सा/से प्रावधान भारतीय संविधान निर्माण से पूर्व ब्रिटिश शासन में सक्रिय था/थे?

1. अध्यादेश जारी करना
2. राज्य लोक सेवा आयोग का गठन
3. महालेखापरीक्षक की नियुक्ति
4. केन्द्र एवं प्रान्तो के बीच शक्तियों का विभाजन

A. 1 और 4
B. 1, 3 और 4
C. केवल 4
D. 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (D)

व्याख्या: दिए गए सभी प्रावधान ब्रिटिश शासन में प्रभावी थे।

  • अध्यादेश जारी करने का अधिकार भारतीय परिषद अधिनियम 1861 द्वारा प्रदान किया गया।
  • महालेखापरीक्षक का पद भारत सरकार अधिनियम 1919 द्वारा बनाया गया।
  • भारत शासन अधिनियम 1935 द्वारा राज्य लोक सेवा आयोग का गठन प्रारम्भ हुआ साथ ही केन्द्र और प्रान्तों के बीच शक्तियों का विभाजन किया गया।

प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन सा/से संवैधानिक निकाय मूल संविधान का हिस्सा नहीं था/थे?

1. वस्तु एवं सेवा कर परिषद
2. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग
3. भारत का महान्यायवादी
4. भाषाई अल्पसंख्यक वर्गो के लिए विशेष अधिकारी

A. केवल 1 और 2
B. केवल 3
C. केवल 1, 2 और 4
D. केवल 2 और 4

उत्तर: (C)

व्याख्या: वस्तु एवं सेवाकर परिषद का निर्माण 101वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा किया गया है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संविधान में 102वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ा गया है। भाषाई अल्पसंख्यक वर्गों के लिए विशेष अधिकारी पद को 7वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा वर्ष 1956 में जोड़ा गया है।

प्रश्न 7. निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. भारत की राष्ट्रमण्डल तथा संयुक्त राष्ट्र में सदस्यता उसकी संप्रभुता को अंशतः प्रभावित करती है।
2. संविधान की प्रस्तावना में वर्णित समाजवाद साम्यवादी समाजवाद है जो कि पूंजीवाद का विरोध करता है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (D)

व्याख्या: दिए गए दोनों कथन गलत है।

  • भारत की राष्ट्रमण्डल तथा संयुक्त राष्ट्र में सदस्यता उसकी सप्रभुता को किसी मायने में सीमित नहीं करती है।
  • संविधान की प्रस्तावना में वर्णित समाजवाद, लोकतांत्रिक समाजवाद है जिसे राज्याश्रित समाजवाद भी कहा जाता है।

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें