होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 16 Aug 2018

यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 17 अगस्त 2018 16 Aug 2018

image
यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 17 अगस्त 2018


यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams)


Q1. ‘वीरशैव’ या ‘लिंगायतों’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?

A. वे धर्म शास्त्र पर आधारित अंत्येष्टि सरकार जैसे दाह संस्कार करते थे।
B. दृढ़ता पूर्वक पुनर्जन्म के सिद्धान्त का समर्थन करते थे।
C. वे विधवा पुनर्विवाह का विरोध करते थे।
D. लिंगायतों ने जाति के विचार को चुनौती दी।

Q2. ‘ऐहोल सिटी’ के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- ऐहोल एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र और चालुक्यों की राजधानी थी।
2- यह कई मंदिरों के होने के कारण एक धार्मिक केन्द्र के रूप में विकसित हुआ।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- रवीन्द्रनाथ टैगोर का मानना था कि रचनात्मक शिक्षा को केवल प्राकृतिक वातावरण में ही प्रोत्साहित किया जा सकता है।
2- गाँधी जी पश्चिमी सभ्यता के महान आलोचक थे जबकि टैगोर भारतीय परंपरा के साथ आधुनिक पश्चिमी सभ्यता के तत्वों का संयोजन करना चाहते थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- संविधान अल्पसंख्यकों के सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकारों को निर्दिष्ट करता है।
2- संविधान के अनुसार एक अलग धर्म, प्रथा या परंपरा के साथ नागरिकों के किसी भी वर्ग को इसे संरक्षित करने का अधिकार है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2


Q5. निम्नलिखित में से कौन-सी समितियाँ संसद की स्थायी समितियाँ है -

1- कार्य सलाहकारी समिति
2- याचिका समिति
3- विशेषाधिकार समिति
4- नियम समिति
5- रेलवे अभिसमय समिति

निम्नलिखित कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए:

A. 1 और 2
B. 1, 2 और 3
C. 1, 2, 3 और 4
D. 1, 2, 3, 4 और 5


Q6. निम्न में से कौन प्रायः भारतीय संविधान की ‘अंतरात्मा’ कहलाता है-

A. उद्देशिका
B. मौलिक अधिकार
C. नीति-निदेशक तत्व
D. न्यायिक पुनर्विलोकन

Q7. कॉकरोच के शरीर में वायु किसके द्वारा प्रवेश करती है-

A. फेफड़ों द्वार
B. गलफड़ों द्वारा
C. श्वास रंध्रों द्वारा
D. त्वचा द्वारा

Q8. पौधों के कायिक प्रवर्धन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1- बीजों द्वारा उत्पादित पौधों की अपेक्षा कायिक प्रवर्धन द्वारा उत्पादित पौधों की वृद्धि एवं फूल और फल लगने में अधिक समय लगता है।
2- कायिक प्रबर्धन द्वारा उत्पादित नये पादपों की आबादी जनक पादप की तरह समान नहीं होती है।
3- कायिक प्रवर्धन विषाणुओं द्वारा होने वाले रोगों को फैलाता है।

उपर्युक्त दिये गये कथनों में से कौन-सा कथन सत्य है-

A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3

Q9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- पर्वत का शिखर छोटा तथा आधार चौड़ा होता है।
2- पर्वत जल के संग्रहागार होते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

Q10. प्रवाल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1- प्रवाल छोटे समुद्री जंतुओं के कंकाल है जिसे पॉलिप कहा जाता है।
2- जब जीवित पॉलिप मर जाता है तब अन्य पॉलिप उनके ठोस कंकालों के ऊपर वृद्धि करते हैं तथा इस प्रकार प्रवाल द्वीपों का निर्माण करते हैं।
3- अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह प्रवाल द्वीपसमूह के उदाहरण हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 2
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

Click Here for Daily MCQs in English Medium

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें

यूपीएससी / राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें