होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 14 Apr 2019

यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 15, अप्रैल 2019 14 Apr 2019

image
यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 15, अप्रैल 2019


यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 15, अप्रैल 2019


Q1. हाल ही में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को क्रोएशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया, इससे संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. यह सामान राष्ट्र प्रमुखों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है।
2. क्रोएशिया बाल्कन प्रायद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
3. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद क्रोएशिया की यात्रा करने वाले तीसरे भारतीय राष्ट्र प्रमुख हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 1 और 3
D. 1, 2 और 3

Q2. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा गोलन पहाड़ियों पर इजरायल की संप्रभुता को मान्यता देने की घोषणा की, गोलन पहाड़ियों से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. वर्तमान में गोलन पहाड़ियों पर इजरायल का कब्जा है।
2. गोलन पहाड़ियां सीरिया और इजरायल के मध्य स्थित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

Q3. ‘‘एग्री वोट काउट्स-द स्टोरी ऑफ इंडियाज इलेक्शंस’ पुस्तक हाल में किसके द्वारा लिखा गया है?

A. टी.एन. शेषन
B. एस.वाई. कुरैशी
C. डॉ. मनमोहन सिंह
D. नवीन चावला

Q4. हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट पर प्रतिबन्ध लगाया गया, इससे संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट, जम्मू-कश्मीर आधारित एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल है।
2. केन्द्र सरकार द्वारा यह प्रतिबंध अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत लगाया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

Q5. निम्नलिखित में से कौन-सी एक दूसरे के लिए पूरक वस्तुएँ नहीं हैं?

1- कलम और स्याही
2- जूते और जुराबें
3- चाय और कॉफी
4- अरहर और चना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 3 और 4
(C) केवल 2 और 3
(D) केवल 1, 2 और 4

Q6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- आगत प्राप्त करने के लिए, एक फर्म को इसके लिए कुछ भुगतान करना पड़ता है, जिसे उत्पादन लागत कहते हैं।
2- उत्पादन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा आगतों को ‘निर्गत’ में परिवर्तित किया जाता है।
3- राजस्व तथा लागत के बीच अन्तर को फर्म का लाभ कहते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(A) केवल 3
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3

Q7. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन कार्बन की विभिन्न प्रवृत्तियों की व्याख्या करता/करते है/हैं?

1- कार्बन में शृंखलन का अद्वितीय गुण होता है।
2- कार्बन अन्य तत्वों के साथ जो बंध बनाता है, वे बहुत मजबूत एवं स्थायी होते हैं।
3- कार्बन अत्यधिक सक्रिय तत्व है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 1 और 3
(C) केवल 3
(D) 1, 2 और 3

Q8. अंगीठी में कोयला तुरंत ही रक्त तप्त हो जाता है और बिना लौ के ही ऊष्मा देता है, क्योंकिः

(A) जलने पर, कोयला कार्बन डाई ऑक्साइड उत्पन्न करता है।
(B) लौ केवल तब उत्पन्न होती है जब गैसीय पदार्थ जलते हैं।
(C) कोयले में पानी की मात्र होती है जो लौ को उत्पन्न होने से रोकती है।
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q9. मुगल स्थापत्य कला के अंतर्गत चारबाग शैली के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- चारबाग शैली चार सममित हिस्सों में बंटी हुई थी।
2- चारबाग बनाने की परंपरा बाबर के समय से ही शुरू हो गई थी।
3- हुमायूँ का मकबरा चारबाग शैली में बना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 1 और 3
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3

Q10. ‘अलवार’ संतों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- इन संतों में अस्पृश्य जाति के लोग भी सम्मिलित थे।
2- ये बौद्ध धर्म तथा जैन धर्म के प्रशंसक थे।
3- अलवार संतों के गीत ‘दिव्य प्रबंधम्’ में संकलित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3

उत्तर और व्याख्या के लिए यहाँ क्लिक करें

Question 1: (A)

व्याख्या:

  • क्रोएशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द किंग ऑफ तेमिस्लाव राष्ट्र प्रमुखों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद क्रोएशिया की यात्रा करने वाले भारत के प्रथम राष्ट्र प्रमुख हैं।
  • क्रोएशिया बाल्कन प्रायद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित है इसकी राजधानी जाग्रेब है।

Question 2: (C)

व्याख्या: गोलन पहाड़ियाँ सीरिया एवं इजरायल के मध्य स्थित है जिस पर वर्तमान में इजरायल का कब्जा है जिसे अब तक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं हुआ है गौरतलब है 1967 तक गोलन पहाड़ियां सीरिया का हिस्सा थी, इजरायल ने 1967 में 6 दिवसीय युद्ध में (तृतीय अरब-इजरायल युद्ध) में गोलन पहाड़ियों पर अधिकार कर लिया था।


Question 3: (D)

व्याख्या: नवीन चावला जोकि भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त रहे उनके द्वारा यह पुस्तक लिखी गई है।


Question 4: (B)

व्याख्या: जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट अलगाववाद एवं अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला एक अतिवादी संगठन है, इस संगठन पर कश्मीरी पंडितों की हत्या तथा उन्हें घाटी से हटाने के आरोप भी लगते रहे हैं। केन्द्र सरकार ने यह कार्यवाही अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत की गई है।


Question 5: (B)

व्याख्याः बिन्दु 1 और 2 पूरक वस्तुओं के उदाहरण हैं जबकि बिन्दु 3 और 4 स्थानापन्न वस्तुओं के उदाहरण हैं।

जिन वस्तुओं का साथ-साथ उपयोग किया जाता है, उन्हें पूरक वस्तुएँ कहा जाता है। इनके उदाहरण हैं, चाय तथा चीनी, जूते तथा जुराब, कलम तथा स्याही आदि। चँूकि चाय तथा चीनी एक साथ उपभोग में लाए जाते हैं, संभव है कि चीनी की कीमत में वृद्धि चाय की माँग घटाएगी तथा चीनी की कीमत में गिरावट संभवतः चाय की माँग को बढ़ाएगी। पूरकों के विपरीत चाय व कॉफी जैसी वस्तुओं का एक साथ उपभोग नहीं होता है। वास्तव में वे एक दूसरे के लिए स्थानापन्न होती हैं। क्योंकि चाय कॉफी का स्थानापन्न है। अतः यदि कॉफी की कीमत में वृद्धि होती है, तो उपभोक्ता चाय की ओर जा सकते हैं और इस प्रकार चाय का उपभोग संभवतः अधिक हो सकता है।


Question 6: (D)

व्याख्याः सभी कथन सही हैं।

उत्पादन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा आगतों को ‘निर्गत’ में परिवर्तित किया जाता है। उत्पादन, उत्पादकों अथवा फर्मों द्वारा किया जाता है। आगत प्राप्त करने के लिए एक फर्म को उनके लिए कुछ भुगतान करना पड़ता है, जिसे उत्पादन लागत कहते हैं। एक बार जब निर्गत उत्पन्न हो जाता है, फर्म उसे बाजार में बेच देती है और आगम प्राप्त करती है ‘आगम’ तथा ‘लागत’ के बीच के अन्तर को फर्म का लाभ कहते हैं।


Question 7: (A)

व्याख्याः कथन 1 और 2 सही हैं जबकि कथन 3 गलत है।

कार्बन में दो विशेषताओं को देखा जाता है यानी चतुर्संयोजक (ट्रोवैलेन्सी) और शंृखलन (कैटेनेशन), एक साथ बड़ी संख्या में योगिकों का निर्माण करता है। कार्बन अन्य तत्वों के साथ जो बंध बनाता है वह बहुत मजबूत होता है, यौगिकों को असाधारण रूप से स्थायी बनाता है। कार्बन द्वारा मजबूत बंधों के निर्माण का एक कारण इसका छोटा आकार है। यह केन्द्रक को इलेक्ट्रॉनों के साझा जोड़े को दृढ़ता से बांधे रखने में सक्षम बनाता है। बड़े परमाणु वाले तत्वों द्वारा निर्मित बंध बहुत कमजोर होते हैं।


Question 8: (B)

व्याख्याः एक अंगीठी में कोयला या चारकोल कभी-कभी रक्त तप्त होता है और लौ के बिना ऊष्मा देता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लौ केवल तब उत्पन्न होती है जब गैसीय पदार्थ जलाये जाते हैं। जब लकड़ी या लकड़ी का कोयला जलाया जाता है तो वाष्पशील पदार्थ वाष्पीकृत हो जाते हैं और शुरुआत में लौ के साथ जलते हैं।


Question 9: (B)

व्याख्याः कथन 1 और 3 सही हैं जबकि कथन 2 गलत है।

हुमायूँ के मकबरे में चारबाग शैली का उपयोग सबसे पहले किया गया। चार सममित हिस्सों में बंटे होने के कारण यह चारबाग कहलाता है। चारबाग बनाने की परंपरा अकबर के शासनकाल में शुरू हुई थी।


Question 10: (C)

व्याख्याः कथन 1 और 3 सही हैं जबकि कथन 2 गलत है।

अलवार संतों की संख्या 12 जबकि नयनार संतों की संख्या 63 थी। ये संत सभी जातियों के थे, जिनमें पुलैयार और पनार जैसी ‘अस्पृश्य’ समझी जाने वाली जातियों के लोग भी शामिल थे। ये बौद्धों ओर जैनों के कटु आलोचक थे और शिव तथा विष्णु के प्रति सच्चे प्रेम को मुक्ति का मार्ग बताते थे। अलवार संतों के गीत ‘दिव्य प्रबंधम’ में संकलित है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें