होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 12 Aug 2018

यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 13 अगस्त 2018 12 Aug 2018

image
यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 13 अगस्त 2018


यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams)


Q1. भारत के संदर्भ में इब्नबतूता के विवरणों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

1- विदेशी आक्रमणों के कारण भारतीय शहर कम आबादी वाले और कम समृद्ध थे।
2- डाक व्यवस्था कुशल नहीं थी और जर्जर अवस्था में थी।
3- इब्नबतूता ने भारतीय कृषि को बहुत उत्पादक पाया जिससे किसान एक वर्ष में दो फसलों की खेती कर सकते थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3

Q2. 1857 के बाद, अंग्रेज चाहते थे कि दिल्ली अपने मुगल अतीत को भूल जाय। इस प्रयोजन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी चीज नहीं की गई?

A. दिल्ली में मस्जिदों को या तो नष्ट कर दिया गया या तो अन्य उपयोग के लिए रखा गया।
B. शाहजहानाबाद की पश्चिमी दीवारों को रेलवे की स्थापना के लिए तोड़ दिया गया।
C. वास्तुकार ने यह सुनिश्चित किया कि वायसराय पैलेस शाहजहाँ की जामा-मस्जिद से अधिक ऊँचा हो।
D. लाल किले के आसपास के बगीचों, मंडपों और मस्जिदों को पूरी तरह से नवीकृत किया गया और सजाया गया।

Q3. ‘मुंडा विद्रोह’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- बिरसा ने स्वयं घोषणा की कि भगवान ने उसे मुसीबत में अपने लोगों को बचाने के लिए नियुक्त किया है।
2- मुंडा विद्रोह का लक्ष्य धार्मिक और राजनीतिक स्वायत्तता प्राप्त करना था और पूर्ण स्वतंत्रता का कोई इरादा नहीं था।
3- इस विद्रोह का ध्यान केवल बिना किसी हिंसा के दिकुओं को बेदखल करने पर केन्द्रित था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से असत्य है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

Q4. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा असत्य है ?

A. बुनियादी संरचना सिद्धांत को प्रस्तावना के आधार पर चुनौती दी जा सकती है।
B. यह सरकार के किसी भी कानून और कार्रवाई की जाँच और मूल्यांकन करने के लिए एक मानक प्रदान करता है।
C. अमेरिकी मॉडल से प्रेरणा लेकर समकालीन विश्व के कई देशों ने अपने संविधान को प्रस्तावना के साथ शुरू करने के लिए चुना है।
D. (A) और (B) दोन


Q5. भारतीय निर्वाचन आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1- इसे उसी प्रकार की स्वतंत्रता प्राप्त है जिस तरह न्यायपालिका को प्राप्त है।
2- मुख्य चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति या सरकार के प्रति जवाबदेह नहीं है।
3- यदि सत्तारूढ़ पार्टी आयोग के कार्य को पसंद नहीं करती है तो उसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना वस्तुतः असंभव है।
4- यह चुनाव आयोग के लिए अब बहुत आम है कि सरकार और प्रशासन को उनकी खामियों के लिए फटकार लगाए।

निम्नलिखित कूट का प्रयोग करते हुए सही कथन का चयन कीजिए:

A. केवल 1 और 2
B. केवल 3 और 4
C. केवल 1, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4


Q6. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है ?

A. प्रधानमंत्री की कोई निश्चित पदावधि नहीं होती।
B. अधिकांश देशों में संसदीय लोकतंत्र अक्सर सरकार के मंत्रिमण्डलीय स्वरूप के रूप में जाना जाता है।
C. सभी मंत्री प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काम करते हैं।
D. उपर्युक्त सभी

Q7. आनुवंशिक संशोधन ने-

1- अजैव प्रतिबलों के प्रति अधिक सहिष्णु फसलों का निर्माण किया है।
2- रासायनिक पीड़कनाशकों पर निर्भरता बढ़ायी है।
3- कटाई पश्चात होने वाले नुकसानों को बढ़ाया है।
4- पौधों द्वारा खनिज उपयोग क्षमता में वृद्धि की है।
5- खाद्य पदार्थों के पोषण स्तर में वृद्धि की है।

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए-

A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 3, 4 और 5
C. केवल 1, 4 और 5
D. केवल 2 और 5

Q8. निम्नलिखित जानवरों में से कौन-से ऊन उत्पादित करते हैं-

1- अंगोरा बकरी
2- ऊंट
3- लामा
4- अल्पाका
5- याक
6- अफ्रीकन भैंस
7- ब्राजीलियन सुअर

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए-

A. केवल 3, 4 और 5
B. केवल 1, 2, 3, 4 और 5
C. केवल 3, 5, 6 और 7
D. सभी

Q9. सुंदरवन डेल्टा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1- सुंदरवन डेल्टा का नाम वहाँ पाये जाने वाले सुंदरी पादप से लिया गया है।
2- यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा एवं तेजी से वृद्धि करने वाला डेल्टा है।
3- यहाँ रॉयल बंगाल टाईगर भी पाये जाते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

Q10. निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए:

1- बराक
2- दिहांग
3- लोहित

उपर्युत्तफ़ में से कौन-सी अरूणाचल प्रदेश से होकर बहती है/हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

Click Here for Daily MCQs in English Medium

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें

यूपीएससी / राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें