होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 09 Aug 2018

यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 10 अगस्त 2018 09 Aug 2018

image
यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 10 अगस्त 2018


यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams)


Q1. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

A. अठारहवीं सदी में सक्षम नेताओं की एक संख्या के अंतर्गत सिखों ने स्वयं को मिस्लों में संगठित किया और बाद में बैंड की संख्या को जत्था कहा गया।
B. उनके संयुक्त बल ‘दल खालसा’ के रूप में जाने जाते थे।
C. खालसा ने स्वयं के सिक्कों के द्वारा अपने संप्रभु शासन को घोषित किया।
D. अठारहवीं सदी के अंत में सिख क्षेत्रें का विस्तार सिंधु से जमुना तक हुआ लेकिन वे विभिन्न शासकों के अधीन विभाजित थे।

Q2. जैन और बुद्ध के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?

1- महावीर और बुद्ध दोनों ने यह महसूस किया कि केवल अपने घरों को छोड़ देने वाले ही सच्चे ज्ञान की प्राप्ति कर सकते हैं।
2- दोनों ने यह शिक्षा दी कि जीवन और विश्व खुशियों से भरा है लेकिन व्यक्ति के अनैतिक कार्य पीड़ा और दुःख के लिए जिम्मेदार होते है।
3- बुद्ध और महावीर ने सामाजिक विश्व को मनुष्यों की तुलना में ईश्वरीय उत्पत्ति के निर्माण के रूप में माना।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

Q3. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

A. सूफी सिलसिले बारहवीं शताब्दी के आसपास इस्लामी दुनिया के विभिन्न भागों में संगठित होना शुरू किये।
B. सूफियों ने अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर कुरान की एक व्याख्या की मांग की।
C. संस्थागत रूप से सूफियों ने कलंदरों द्वारा नियंत्रित इबादत खाना के आस-पास समुदायों को संगठित करना शुरू किया।
D. सूफी संतों की कब्रों की तीर्थयात्र को ‘जियारत’ कहा जाता है जो संपूर्ण मुस्लिम विश्व में प्रचलित है।

Q4. सूची-I का सूची-II के साथ मिलान करें और सूची के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन करें -

सूची-I सूची-II
A. दबाव समूह 1. नर्मदा बचाओ आंदोलन
B. लंबी अवधि का आंदोलन 2. असोम गण परिषद
C. एकल मुद्दा आंदोलन 3. महिलाओं का आंदोलन
D. राजनीतिक दल 4. फर्टिलाइजर डीलर्स एसोसिएशन

कूट:

      A B C D

A. 2 1 4 3
B. 3 4 2 1
C. 4 3 1 2
D. 4 1 3 2


Q5. संविधान के कार्यों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1- यह विश्वास और समन्वय की एक सीमा का निर्माण करता है जो विभिन्न प्रकार के लोगों को एक साथ रहने के लिए आवश्यक है।
2- यह निर्दिष्ट करता है कि सरकार का गठन कैसे किया जाये।
3- यह सरकार की शक्तियों पर सीमाएँ लगाती है।
4- यह एक अच्छे समाज के निर्माण के बारे में जनता की आकांक्षाओं को व्यक्त करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही कार्य/कार्यों का चयन करें:

A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1, 2 और 3
D. 1, 2, 3 और 4


Q6. संविधान सभा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1- संविधान सभा के लिए जुलाई 1946 में चुनाव आयोजित किये गये।
2- संविधान सभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वर्चस्व था।
3- संविधान सभा में प्रस्तुत किया गया हर दस्तावेज और बोला गया हर शब्द रिकॉर्ड किया गया है और संरक्षित किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

Q7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1- हरी पत्तियों के अतिरिक्त अन्य रंग की पत्तियों में भी क्लोरोफिल होता है।
2- पादपों में खाद्य पदार्थों का संश्लेषण जड़ों में होता है तथा पत्तियों तक पहुंचाया जाता है।

उपर्युत्तफ़ कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 व 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

Q8. आपने अक्सर गीली दीवारों पर, तालाब अथवा ठहरे हुए जलाशय में हरे अवकंपी (काई जैसे पादप) देखें होंगे। ये सामान्यतः कुछ जीवों की वृद्धि के कारण बनते हैं, जिन्हें कहते हैं -

A. शैवाल
B. मॉस
C. लाइकेन
D. फफूँद

Q9. निम्नलिखित में से कौन जीवमंडल में शामिल हैः

A. केवल पौध
B. सभी सजीव एवं निर्जीव
C. केवल जानवर
D. सभी जीवित जीव

Q10. निम्नलिखित में से कौन-सा/से उपोष्ण कटिबंधीय रेगिस्तान है?

1- ग्रेट सैंडी डेजर्ट
2- पैटागोनिया डेजर्ट
3- गोबी डेजर्ट
4- कालाहारी डेजर्ट

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

A. 1 और 3
B. 2 और 4
C. 1 और 4
D. 1, 2, 3 और 4

Click Here for Daily MCQs in English Medium

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें

यूपीएससी / राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें