होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 05 May 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 06, मई 2022 05 May 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 06, मई 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 06, मई 2022


प्रश्न 1. भारत निम्नलिखित में से किस देश के साथ हरित और सतत ऊर्जा साझेदारी की है?

a) यूनाइटेड किंगडम
b) यूएसए
c) जर्मनी
d) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: (C)

व्याख्या: भारत और जर्मनी इंडो-जर्मन ग्रीन हाइड्रोजन टास्क फोर्स के इनपुट के आधार पर हरित और सतत विकास के लिए एक हाइड्रोजन रोडमैप विकसित करने पर सहमत हुए, जिसे इंडो-जर्मन एनर्जी फोरम द्वारा समर्थित किया जाएगा।

प्रश्न 2. आयुष मिशन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

1. मिशन आयुष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य/संघ राज्य क्षेत्रों की सरकारों के प्रयासों का समर्थन करके स्वास्थ्य सेवाओं में कमियों को दूर करता है।
2. इसे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जाता है।

सही विकल्प चुनें:

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • मिशन आयुष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य/संघ राज्य क्षेत्रों की सरकारों के प्रयासों का समर्थन करके स्वास्थ्य सेवाओं में कमियों को दूर करता है।
  • इसे आयुष मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित किया जाता है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. एक एसडीआर का मूल्य दुनिया की पांच प्रमुख मुद्राओं- अमेरिकी डॉलर, यूरो, युआन, येन और यूके पाउंड की एक टोकरी पर आधारित है।
2. आईएमएफ के अनुसार, वैश्विक विदेशी मुद्रा भंडार का लगभग 90 प्रतिशत अमेरिकी डॉलर में निवेश किया गया है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • एसडीआर का मूल्य विश्व की पांच प्रमुख मुद्राओं - अमेरिकी डॉलर, यूरो, युआन, येन और यूके पाउंड की एक टोकरी पर आधारित है।
  • आईएमएफ के अनुसार वैश्विक विदेशी मुद्रा भंडार का लगभग 60 प्रतिशत अमेरिकी डॉलर में निवेश किया गया है।

प्रश्न 4. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1) सार्वजनिक वितरण योजना केंद्र की योजना है।
2) कृषि मंत्रालय अनाज की खरीद के लिए जिम्मेदार है।

सही विकल्प का चयन करें।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. दोनों
D. न तो 1 न तो 2

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • पीडीएस एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसमें केंद्र और राज्यों दोनों का योगदान है।
  • एफसीआई अनाज की खरीद के लिए जिम्मेदार है और यह उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के स्वामित्व में है।

प्रश्न 5. सेमीकंडक्टर चिप्स के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. सेमीकंडक्टर चिप्स सिलिकॉन से बने होते हैं।
B. ये किसी भी विद्युत सर्किट में इलेक्ट्रिसिटी नियंत्रित करने के काम आते हैं।
C. इसके निर्माण को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार ने बीते 29 अप्रैल को भारत के दूसरे सेमीकॉन इंडिया-2022 सम्मेलन का आयोजन किया।
D. वर्तमान में हम करीब 1.76 लाख करोड़ रुपए के मूल्य का सेमीकंडक्टर चिप बाहर से आयात करते हैं।

उत्तर: (C)

व्याख्या: सेमीकंडक्टर चिप्स सिलिकॉन से बने होते हैं और किसी भी विद्युत सर्किट में इलेक्ट्रिसिटी नियंत्रित करने के काम आते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो यह इलेक्ट्रॉनिक सामानों को ऑटोमेटिक तौर पर चलाने में मदद करती हैं। उदाहरण के तौर पर, स्मार्ट वॉशिंग मशीन में कपड़े पूरी तरह धुल जाने के बाद मशीन अपने आप बंद हो जाती है। दरअसल कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से दुनियाभर में सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी शुरू हो गई है। इसी समस्या से निपटने के लिए भारत सरकार ने देश में ही सेमीकंडक्टर चिप निर्माण को बढ़ावा देने के मकसद से 76 हजार करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत अगले 6 साल में देश में सेमीकंडक्टर चिप निर्माण के लिए एक वातावरण तैयार किया जाएगा। इसी क्रम में बीते 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में भारत के पहले सेमीकॉन इंडिया-2022 सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मलेन का आयोजन भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण, सेमीकंडक्टर डिजाइन, निर्माण और नवाचार में आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

प्रश्न 6. हाल में सुर्खियों में रहे नीलगिरी पर्वतीय रेल प्रणाली के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. साल 2005 में इस रेल प्रणाली को पूरी तरह से भाप इंजन से मुक्त कर दिया गया था।
2. इसे यूनेस्को की प्रतिष्ठित विरासत सूची में भी शामिल किया गया है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: यूनेस्को की प्रतिष्ठित विरासत सूची में शामिल नीलगिरी पर्वतीय रेल सेवा फिर से पूरी तरह बहाल हो गई है। दरअसल कोरोना के चलते ये वाली रेल सेवा रोक दी गई थी, लेकिन अब इसे फिर से चालू कर दिया गया है। ट्वॉय ट्रेन के नाम से चर्चित इसमें से एक ट्रेन पश्चिमी घाट के तराई क्षेत्र में कोयम्बटूर जिले के मेट्टुपलयम से यात्रियों को नीलगिरी स्थित लोकप्रिय हिल स्टेशन ऊटी ले जाती है। इस मार्ग में कई छोटे झरनों, जल धाराओं और मनमोहक पर्वतीय दृश्यों के अलावा कई सुरंगें और पुल हजारों पर्यटकों को इसके सफर के लिए आकर्षित करते हैं। यह ट्रेन अभी भी आंशिक रूप से पारंपरिक भाप इंजन से चलाई जाती है। इस अनोखी ट्रेन पर कई फिल्मों की भी शूटिंग हो चुकी है, जिसमें शाहरुख खान द्वारा अभिनीत हिंदी फिल्म "दिल से" का प्रसिद्ध गाना 'छैंया-छैंया' इसी ट्रैन की छत पर फिल्माया गया था। जुलाई 2005 में जब यूनेस्को ने इस रेल प्रणाली को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया तो इसके आधुनिकीकरण का काम रोक दिया गया, ताकि इसके प्राचीन स्वरूप को बनाए रखा जा सके।

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से किस देश ने हाल ही में UNWTO से हटने का फैसला लिया है?

A. चीन
B. फ्रांस
C. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
D. रूस

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) ने घोषणा की है कि रूस ने UNWTO से हटने का फैसला किया है। बता दें कि UNWTO संयुक्त राष्ट्र के तहत कार्यरत एक अंतर सरकारी निकाय है जो पर्यटन को बढ़ावा देता है और राष्ट्रों के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की सुविधा प्रदान करता है। इसका मुख्यालय स्पेन के मेड्रिड शहर में स्थित है। इसकी स्थापना साल 1975 में हुई थी। लगभग 150 लोगों को रोजगार देने वाली एजेंसी ने हाल ही में चेतावनी दी है कि यूक्रेन में संघर्ष और कोरोना महामारी के कारण वैश्विक पर्यटन क्षेत्र में सुधार होने में और ज़्यादा देरी होगी।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें