होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 04 Apr 2019

यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 05, अप्रैल 2019 04 Apr 2019

image
यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 05, अप्रैल 2019


यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 05, अप्रैल 2019


Q1. महिला आजीविका बॉड से संबंधित कथनों पर विचार कीजिए:

1. हाल ही में विश्व बैंक, लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) और यूएन वुमन के संयुक्त प्रयास के तहत महिला उद्यमियों को ऋण प्रदान करने हेतु इस बॉण्ड की घोषणा की गई
2. इस बॉण्ड की कीमत 3 लाख से 5 लाख रुपये तक होगा
3. महिला आजीविका बॉण्ड उद्यमी महिलाओं को 3 प्रतिशत पर एक वार्षिक कूपन प्रदान किया जाएगा, जिसका कार्यकाल पाँच वर्ष का होगा

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

(A) 1 और 3
(B) 2 और 3
(C) 1 और 2
(D) 1, 2 और 3

Q2. हाल ही में जारी विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2019 के सँदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट, विश्व बैंक द्वारा प्रति वर्ष जारी किया जाता है।
2. फिनलैंड को लगातार दूसरी बार इस रिपोर्ट में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
3. पिछले वर्ष की तुलना में भारत को रैकिंग में 7 स्थान का फ़ायदा हुआ है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

(A) केवल 1
(B) 1 और 2
(C) केवल 2
(D) 2 और 3

Q3. हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा देश के प्रथम लोकपाल के लिए मंजूरी प्रदान की गई है इससे संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्रघोष देश के प्रथम लोकपाल होंगे।
2. सरकारी सेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जाँच के लिए लोकपाल और लोकायुक्त नियुक्ति की जाती है।
3. लोकपाल की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है जबकि लोकायुक्त की राष्ट्रति द्वारा की जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

(A) 1 और 2
(B) 2 और 3
(C) 1 और 3
(D) 1, 2 और 3

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. विश्व मौसम विज्ञान संगठन, पृथ्वी के वायुमंडल की परिस्थिति और व्यवहार, महासागरों के साथ इसके संबंध, मौसम, जल संसाधनों के वितरण के बारे में जानकारी प्रदान करने वाली संयुक्त राष्ट्र का अधिकारिक संस्था है।
2. विश्व मौसम विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 न ही 2

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- भारत के पास विश्व का लगभग 2-5 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र है।
2- कुल वैश्विक जनसंख्या का 17 प्रतिशत हिस्सा भारत में रहता है।
3- भारत में वैश्विक पशुधन का मात्र 5 प्रतिशत विद्यमान है।
4- भारत में विश्व के समस्त लौह अयस्क भण्डार का पाँचवाँ हिस्सा उपलब्ध है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 3 और 4
(C) केवल 2 और 3
(D) केवल 1, 2 और 4

Q6. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सम्बन्ध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?

(A) सरकार ने 1974 में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्थापना की है।
(B) सभी पर्यावरणीय चिंताओं से निपटने के लिए राज्यों ने अपने राजस्तरीय बोर्ड बनाए।
(C) ये उद्योगों के विनियमन के माध्यम से वायु की गुणवत्ता का आकलन करते हैं।
(D) ये केवल वायु एवं जल प्रदूषण संबंधी संकलन, जाँच एवं सूचनाओं का वितरण करते हैं।

Q7. निम्नलिखित दशाओं में से किस में कार्य किया जा रहा है?

(A) व्यक्ति अपने सिर पर भार लिए हुए है और सड़क पर चल रहा है।
(B) व्यक्ति अपने सिर पर भार लिए हुए है और सीढि़यों पर चढ़ रहा है।
(C) व्यक्ति अपने सिर पर भार लिए हुए है और वृत्तीय पथ पर चक्कर लगाता है।
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- ध्वनि की गति, माध्यम के घनत्व पर निर्भर करती है।
2- ध्वनि की गति, माध्यम के तापमान से स्वतंत्र होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2

Q9. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

रचना  लेखक
1- वृहत्तकथा कोष  हरिषेण
2- अष्टाध्यायी  पाणिनी
3- लीलावती  नागार्जुन

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(A) केवल 1
(B) केवल 1 और 2
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3

Q10. दिल्ली सल्तनत के विभागों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- कृषि विभाग को दीवान-ए-इंशा कहा जाता था।
2- सैन्य विभाग को दीवान-ए-अर्ज कहा जाता था।
3- पत्रचार विभाग को दीवान-ए-कोही कहा जाता था।

उपर्युक्त कथनों में कौन सा/से सही है/हैं?

(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) केवल 1 और 2
(D) 1, 2 और 3

उत्तर और व्याख्या के लिए यहाँ क्लिक करें

Question 1: (A) 1 और 3

व्याख्या: महिला आजीविका बॉण्ड की कीमत 50,000 रुपये से 3 लाख रुपये तक होगा।


Question 2: (C) केवल 2

व्याख्या:

  • विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी किया जाता है। यह रिपोर्ट प्रति वर्ष सामान्यतः प्रति व्यक्ति आय, जीडीपी, स्वास्थ्य, सामाजिक सहयोग, आपसी विश्वास, निर्णय लेने की स्वतंत्रता जैसे संकेतकों पर आधारित होता है।
  • पिछले वर्ष के मुकाबले भारत 7 स्थान नीचे गिरकर 140वें पायदान पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष भारत 133वें स्थान पर था, जबकि इस वर्ष 140 स्थान पर है।

Question 3: (A) 1 और 2

व्याख्या: वर्ष 2013 में लोकपाल बिल पारित किया गया था। लोकपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति जबकि लोकायुक्त की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है।


Question 4: 1 और 2 दोनों

व्याख्या:

  • विश्व मौसम विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है, यह दिवस विश्व मौसम संगठन द्वारा मनाया जाता है। इस वर्ष का विश्व मौसम विज्ञान दिवस का थीम “The sun, the earth and the weather” था।
  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन एक मौसम विज्ञान संबंधी संगठन है, जिसे 11 अक्टूबर 1947 को एक संधि के तहत 23 मार्च 1950 में स्थापित किया गया था।
  • इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विटजरलैंड) में है।

Question 5: D

व्याख्याः कथन 1, 2 और 4 सही हैं जबकि कथन 3 गलत है।

भारत विश्व जनसंख्या के लगभग 17 प्रतिशत और विश्व पशुधन के 20 प्रतिशत को विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के मात्र 2.5 प्रतिशत क्षेत्र में आश्रय देता है। भारत में अकेले ही विश्व के समस्त लौह-अयस्क भंडार का 20 प्रतिशत उपलब्ध है।


Question 6:

व्याख्याः विकल्प (D) सही नहीं है।

ये वायु, जल एवं भूमि प्रदूषण से संबंधित संकलन, जाँच एवं सूचनाओं का वितरण करते हैं।


Question 7:

व्याख्याः विकल्प (B) सही है।

कार्य, बल और बल की दिशा में विस्थापन के गुणनफल के बराबर होता है। केवल दूसरी स्थिति में बल, जो कि ऊपर की ओर है, की दिशा में विस्थापन हो रहा है।


Question 8: A

व्याख्याः कथन 1 सही है जबकि कथन 2 गलत है।

ध्वनि की गति उस माध्यम के गुणों पर निर्भर करती है जिससे वह गुजरती है। एक माध्यम में ध्वनि की गति माध्यम के तापमान पर निर्भर करती है। जब हम ठोस से गैसीय स्थिति में जाते हैं तो ध्वनि की गति कम हो जाती है। किसी भी माध्यम में जब हम तापमान बढ़ाते हैं, ध्वनि की गति बढ़ जाती है। उदाहरण के लिए, हवा में ध्वनि की गति 00 सेल्सियस पर 331 मीटर प्रति सेकण्ड और 220 सेल्सियस पर 344 मीटर प्रति सेकण्ड होती है।


Question 9: B

व्याख्याः कथन 1 और 2 सही हैं जबकि कथन 3 गलत है।

हरिषेण में अपनी रचना वृहत्तकथा कोष में भारतीय क्षेत्र की भाषाओं, वेश-भूषा आदि का वर्णन किया है। अष्टाध्यायी पाणिनी की रचना है। लीलावती की रचना छठी सदी में भास्कराचार्य ने की थी।


Question 10: B

व्याख्याः कथन 2 सही है जबकि कथन 1 और 3 गलत हैं।

विभाग

 संबंधित पद

1- कृषि विभाग

 दीवान-ए-कोही

2- सैन्य विभाग

 दीवान-ए-अर्ज

3- पत्रचार विभाग

 दीवान-ए-इंशा


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें