होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 03 Jan 2023

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 04, जनवरी 2023 03 Jan 2023

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 04, जनवरी 2023


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC, BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 04, जनवरी 2023


प्रश्न 1. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. मनरेगा में सोशल ऑडिट का अनिवार्य प्रावधान है।
2. मनरेगा यह अनिवार्य बनाता है कि कम से कम एक तिहाई लाभार्थी महिलाएं हों।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

a) 1 सही
b) 2 सही
c) 1 और 2 दोनों सही हैं
d) न तो 1 न ही 2 सही है

उत्तर: (C)

व्याख्या: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की मुख्य विशेषताएं

  1. काम का अधिकार एक वैधानिक अधिकार है।
  2. कम से कम एक तिहाई लाभार्थी महिलाएं होनी चाहिए।
  3. राज्यों द्वारा निर्दिष्ट वैधानिक न्यूनतम मजदूरी के अनुसार मजदूरी का भुगतान किया जाना चाहिए।
  4. किसी भी ग्रामीण वयस्क को 15 दिनों के भीतर काम पाने की मांग आधारित और कानूनी रूप से समर्थित गारंटी, यदि विफल हो तो 'बेरोजगारी भत्ता' दिया जाए।
  5. योजना और कार्यान्वयन में पीआरआई की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ अधिनियम विकेंद्रीकरण को बढ़ावा देता है।
  6. अनिवार्य सोशल ऑडिट।

प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. सभी दक्षिण एशियाई देशों में वर्तमान में लगभग 100% बिजली की पहुंच है।
2. भूटान और नेपाल लगभग 100% जल विद्युत पर निर्भर हैं।
3. दक्षिण एशियाई देशों में भारत में कोयले पर निर्भरता सबसे अधिक है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 1 और 3
c) केवल 2 और 3
d) उपरोक्त सभी

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • अधिकांश देशों (अफगानिस्तान को छोड़कर) में अब 100% के करीब बिजली की पहुंच है। इसलिए, कथन 1 गलत है।
  • भूटान और नेपाल लगभग 100% जल विद्युत पर निर्भर हैं। अतः कथन 2 सही है।
  • बांग्लादेश प्राकृतिक गैस (57%) पर निर्भर करता है, और कोयले पर निर्भरता भारत (55%) में सबसे अधिक है। इसलिए, कथन 3 सही है।
  • पाकिस्तान कोयले (27%) और तेल (31%) पर निर्भर करता है, जबकि मालदीव लगभग पूरी तरह से तेल आधारित बिजली उत्पादन पर निर्भर है।

प्रश्न 3. 'कस्तूरी कॉटन' ब्रांड के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. ये पाकिस्तान के खास किस्म के कॉटन का एक ब्रांड है।
2. पिछले साल भारत सरकार ने भी एक 'कस्तूरी इंडियन कॉटन' ब्रांड बनाया था।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: भारत दुनिया में सबसे ज्यादा सूती कपड़ा बनाता है, पर अभी तक इसे इंटरनेशनल पहचान नहीं मिली है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने हाल में 'कस्तूरी इंडियन कॉटन' ब्रांड बनाया था और अब इसे दुनियाभर में प्रसिद्ध करने के लिए तैयारी की जा रही है। बता दें कि कस्तूरी कॉटन ब्रांड सफेदी, चमक-दमक, कोमलता, शुद्धता विशिष्टता और भारतीयता का प्रतिनिधित्व करता है। कपास भारत की मुख्य व्यावसायिक फसलों में से एक है तथा लगभग 60 लाख किसानों की आजीविका कपास की खेती पर निर्भर है। इतना ही नहीं भारत विश्व में कपास का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक तथा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। यहाँ हर साल लगभग 60 लाख टन कपास (विश्व का 23%) का उत्पादन होता है और विश्व के कुल जैविक कपास का 51% उत्पादन भारत द्वारा किया जाता है। कॉटन कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (CCI) द्वारा मौसम एवं कपास फसल की स्थिति और सर्वोत्तम कृषि प्रथाओं से सम्बंधित नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल एप “कॉट-एली” को विकसित किया गया है।

प्रश्न 4. सैन्य एक्सरसाइज़ ‘सूर्य-किरण XVI’ किन दो देशों के बीच किया जा रहा है?

A. भारत-मलेशिया
B. भारत-श्रीलंका
C. भारत-नेपाल
D. नेपाल-श्रीलंका

उत्तर: (C)

व्याख्या: भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच ‘सूर्य-किरण XVI’ संयुक्त सैन्य अभ्यास किया जा रहा है। यह इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का 16वां संस्करण है। इस साल इसका आयोजन नेपाल के सलझंडी में 16 से 29 दिसंबर 2022 तक किया जायेगा। भारत और नेपाल के बीच यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 2011 में शुरु किया गया था। तब से बारी-बारी से दोनों देशों में इसका आयोजन हर साल किया जाता है।

प्रश्न 5. हाल ही में "हनुक्का या हनुका" सुर्ख़ियों में रहा। ये क्या है?

A. हरित शैवाल की एक प्रजाति
B. कछुए की विलुप्ति होती प्रजाति
C. यहूदियों का एक पर्व
D. हिमाचल की एक जनजाति

उत्तर: (C)

व्याख्या: हनुक्का एक आठ दिवसीय यहूदी पर्व है। इसे प्रकाश का महोत्सव भी कहा जाता है। हिब्रु कैलेंडर के अनुसार किसलेव के 25वें दिन शुरू होता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार नवंबर के अंत से दिसंबर के अंत तक किसी भी समय मनाया जा सकता है। इसे 'यहूदियों का क्रिसमस' भी कहा जाता है। इसे दूसरी शताब्दी के समय यरूशलेम में दूसरे होली टेम्पल के पुनर्विकास के जश्न के रूप में मनाया जाता है। इस समय यहूदियों ने मैक्रोबियन विद्रोह में ग्रीक-सीरियाई शासकों और सैनिको मंदिर को अपवित्र करने के कारण यरूशलेम से बाहर निकाल दिया था। वर्ष 2022 में यह पर्व 18 दिसंबर से 26 दिसंबर तक मनाया जाएगा। अभी हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हनुक्का पर इजरायल के राष्ट्रपति को बधाई दी है।

प्रश्न 6. हाल ही में क़तर में हुए फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण किसने किया ?

A. दीपिका पादुकोण
B. एंजेलिना जॉली
C. सेलेना गोमेज़
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने क़तर में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण किया है। इस वर्ल्ड कप का फाइनल मैच अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच हुआ जिसमें अर्जेंटीना 4-2 के अंतर से जीत गया। आपको बता दें 36 साल बाद अर्जेंटीना ने फ्रांस को फीफा वर्ल्ड कप में हराया है। यह अर्जेंटीना का तीसरा फीफा वर्ल्ड कप खिताब है। इसके पहले वर्ष 1978 और वर्ष 1986 में अर्जेंटीना ने यह खिताब अपने नाम किया था।

प्रश्न 7. जीएमआर दिल्ली एयरपोर्ट का ‘सेफ्टी परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर’ अवॉर्ड किस एयरलाइन्स ने जीता है?

A. एयर इंडिया
B. विस्तारा
C. इंडिगो
D. स्पाइसजेट

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में स्पाइसजेट एयरलाइन्स को ‘सेफ्टी परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर’ अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड सेफ्टी मानकों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली एयरलाइन्स को दिया जाता है। यह अवार्ड स्पाइसजेट को सेल्फ हैंडलिंग एयरलाइन्स प्रदर्शन और सुरक्षा के उचित उपायों के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार जीएमआर दिल्ली एयरपोर्ट द्वारा प्रदान किया जाता है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें