होम > Brain-booster

Brain-booster / 28 Apr 2019

(डेली न्यूज़ स्कैन (DNS हिंदी) वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2019 (World Press Freedom Index 2019)

image


(डेली न्यूज़ स्कैन (DNS हिंदी) वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2019 (World Press Freedom Index 2019)


मुख्य बिंदु:

लोकतन्त्र के चौथे को मीडिया/या प्रेस के रूप में जाना जाता है। प्रेस की स्वतन्त्रता भारत के संविधान में मौलिक-अधिकारों द्वारा संरक्षित की गई है। एक लोकतन्त्र में स्वतन्त्र प्रेस की बहुत आवश्यकता होती है, ताकि व बिना किसी दबाव के जनता से जुड़े मुद्दों को दिखा सके, जनता का सरकार के प्रति क्या रूख है, जनता क्या चाहती है, क्या पंसद करती है और क्या नापसंद करती है, इसके लिए जरूरी है कि प्रेस दबावमुक्त होकर लोकतन्त्र के चौथे खम्बे की तरह कार्य कर सके।

इसी परिप्रेक्ष्य में आज हम अपने DNS Programme में जानने का प्रयास करेंगे कि क्या है World Press Freedom Index.

  • World Press Freedom Index विश्व भर में प्रेस की स्वतन्त्रता को प्रदर्शित करने वाला एक सूचकांक है।
  • यह Index "Reporters Without Borders" (RSF) नाम की संस्था हर वर्ष निकालती है।
  • Reporters without Borders विश्व का एक सबसे बड़ा NGO है जो Media की स्वतन्त्रता के लिए विश्व भर में प्रयास करता है।
  • ये संस्था सूचनाओं के निष्पक्ष आदान-प्रदान पर विश्वास रखती है।
  • ये Index सन् 2002 से लगातार Publish किया जा रहा है।
  • Reporters without Borders का गठन 1985 में हुआ था।
  • इसका Headquarter, Paris (France) में स्थित है।
  • यह संस्था हर वर्ष विभिन्न मुद्दों को ध्यान में रखते हुए एक Proper Mechanism के तहत ही ये Index जारी करती है।
  • Basically ये Index किसी भी देश के पिछले वर्ष के Media और Press की Freedom के आधार पर बनाया जाता है।
  • ये Index एक Report के द्वारा बनाया जाता है, जिस Report में एक Set questionnaire या प्रश्नावली होती है, इन प्रश्नों में से बहुलतावाद, मीडिया की स्वतन्त्रता, कार्य करने का वातावरण, Self-Censorship विधायी-प्रक्रिया, पत्रकारों की सुरक्षा, Transparency एवं आधारभूत संरचनाओं पर आधारित प्रश्न प्रमुख है
  • ये Questionaire विभिन्न Experts द्वारा करीब 20 भाषाओं में Compile किया जाता है।

आइये जानते हैं World Press Freedom Index 2019 में विभिन्न देशों और खासकर India की Performance.

  • इस बार World Press Freedom Index 2019 में Norway ने Top किया है।
  • दूसरे नम्बर पर आने वाला देश Finland है।
  • Sweden, Netherlands और Denmark क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवे नम्बर पर रहे।
  • 180 देशों की इस सूची में सिर्फ 24 प्रतिशत देश ही ‘‘अच्छे’’ या ‘‘थोड़ा अच्छे’’ की श्रेणी में आये हैं।
  • जबकि पिछले वर्ष यह आँकडा 26 प्रतिशत का था।
  • यानि कि यह साफ निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि पिछले एक वर्ष के दौरान ही दुनिया भर के Freedom of Press में 2 प्रतिशत की गिरावट आई है।
  • अगर Region wise इस Trend को देखा जाये तो सबसे ज्यादा गिरावट ।America में आई है, उपलब्ध आकड़ों के अनुसार लगभग 3-6 प्रतिशत गिरावट सिर्फ इसी क्षेत्र में दर्ज की गई है।
  • पत्रकारिता की दृष्टि से इस बार भी पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक और सबसे कठिन क्षेत्र Middle-East एवं North-Africa रहे।
  • मीडिया कर्मियों के लिए बेहद खतरनाक देश Syria और Yemen रहे।
  • Asia-Pacific क्षेत्र नीचे से तीसरे पायदान पर रहा।
  • Afghanistan, India और Pakistan में सबसे अधिक पत्रकार मारे गये।
  • इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या सूचनाओं को छिपाना यानी Disinformation रहा है।

इंडेक्स में भारत की स्थिति-

  • भारत 2018 में इस सूची में 138वें स्थान पर था, जो 2019 में दो पायदान खिसककर 140वें स्थान पर पहुँच गया है।
  • इस गिरावट का प्रमुख कारण पत्रकारों पर हो रही हिंसात्मक घटनायें, जिनमें पुलिस द्वारा, नक्सलियों द्वारा एवं भ्रष्ट राजनेताओं द्वारा पत्रकारों पर किये जाने वाले हमले प्रमुख हैं।
  • भारत में पत्रकारिता के लिए सबसे संवेदनशील इलाका कश्मीर रहा है, यहाँ तक की विदेशी पत्रकारों का प्रवेश भी कश्मीर के कुछ इलाकों में प्रतिबंधित रहा है।
  • सूचनाओं को छिपाने में Internet-Shutdown का भी बहुत बड़ा रोल रहा है।

अन्य आंकड़े:

  • Pakistan इस सूची में 142वें स्थान पर हैं, जबकि Bangladesh 150वें स्थान पर है।
  • इस सूची में सबसे बढि़या प्रदर्शन Ethiopia और Gambia का रहा है जो क्रमशः 110 और 92वें स्थान पर रहे है।
  • Vietnam - 176वें और China -177 में स्थान पर पहुँच गये हैं।

लोकतन्त्र को बनाये रखने में एक Media का अहम Role है और इस सूची के माध्यम से हम यह आसानी से जान सकते है कि विश्व भर के बड़े लोकतन्त्रें में ही Media Free नहीं है, जो लोकतन्त्र के सच्चे मूल्यों के लिए एक चिन्ता का विषय है।

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें