होम > Brain-booster

Brain-booster / 08 Sep 2020

यूपीएससी और राज्य पीसीएस परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स ब्रेन बूस्टर (विषय: श्रीलंका में संविधान के 19वें संशोधन का निरसन (Sri Lanka to Abolish 19th Amendment)

image


यूपीएससी और राज्य पीसीएस परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स ब्रेन बूस्टर (Current Affairs Brain Booster for UPSC & State PCS Examination)


विषय (Topic): श्रीलंका में संविधान के 19वें संशोधन का निरसन (Sri Lanka to Abolish 19th Amendment)

श्रीलंका में संविधान के 19वें संशोधन का निरसन (Sri Lanka to Abolish 19th Amendment)

चर्चा का कारण

  • हाल ही मे श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे द्वारा नव-निर्वाचित संसद में अपने पहले संबोधन के दौरान, संविधान में 19वें संशोधन को समाप्त करने की घोषणा की गयी।

पृष्ठभूमि

  • 19वें संविधान संशोधन में राष्ट्रपति को प्राप्त अधिकारों को कम करके संसद को ज्यादा शक्तिशाली बनाया गया था।
  • राष्ट्रपति गोटबया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिन्द्रा राजपक्षे दोनों ने ही राष्ट्रपति और संसद के चुनाव में 19वें संशोधन को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया था।
  • गोटबया राजपक्षे का मानना है कि श्रीलंकाई संविधान में 19वें संशोधन के अनुच्छेदों को मुख्यतः इनके नेताओं की सत्ता में वापसी को रोकने के लिए सम्मिलित किया गया था।

क्या है 19वाँ संविधान संशोधन?

  • इसे वर्ष 2015 में लागू किया गया था। देश में पिछली सरकार ने इस संशोधन के जरिये राष्ट्रपति के लिए दो बार का कार्यकाल निर्धारित करने तथा राष्ट्रपति के अधिशासी अधिकारों में कटौती करने के साथ ही इसे संसद और स्वतंत्र आयोग को सौंप दिया था।

संशोधन के अन्य प्रावधान

  • राष्ट्रपति और संसद के कार्यकाल को छह साल से घटा कर पांच साल कर दिया गया था।
  • राष्ट्रपति की संसद को भंग करने की शक्तियों को भी सीमित कर दिया गया था, जिसके तहत राष्ट्रपति द्वारा केवल चार साल तथा छह माह के बाद ही संसद को भंग किया जा सकता है।
  • इसके अलावा राष्ट्रपति कैबिनेट का प्रमुख बना रहेगा, परन्तु वह प्रधानमंत्री की सलाह पर मंत्रियों की नियुक्ति कर सकता है।
  • इस संशोधन के तहत दोहरी नागरिकता रखने वाले लोगों के चुनाव लड़ने पर भी रोक लग गयी थी। 5- भारत और श्रीलंका-संबंध
  • भारत और श्रीलंका के मध्य 2000 सालों से सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं आर्थिक विद्यमान है। दोनों देशों के मध्य घनिष्ठ रूप से ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत विद्यमान है।
  • वर्तमान परिवेश में दोनों देशों के मध्य संबंधों को निम्नलििखत रूप से समझा जा सकता हैः
  • भारत, श्रीलंका में सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में से एक है।
  • भारत और श्रीलंका कई क्षेत्रीय और बहुपक्षीय संगठनों के सदस्य राष्ट्र हैं, जैसे कि-दक्षिण एशियाइ क्षेत्रीय सहयोग संगठन, दक्षिण एशियाइ आर्थिक संघ और बिम्सटेक।
  • भारत, श्रीलंका के छात्रों को प्रतिवर्ष छत्रवृत्ति प्रदान करता है।
  • भारत, श्रीलंका के नागरिको ं को तकनीकी और व्यवसायिक विषयों में प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में अतिरिक्त अवसर प्रदान करता है।
  • इसके अलावा भारत और श्रीलंका के मध्य वृहद् सैन्य सहयोग भी स्थापित किये गए हैं। भारत समय-समय पर श्रीलंका की सैन्य क्षमता को विस्तारित करने के लिय े प्रशिक्षण काय र्क्रम चलाता रहता है।
  • उदाहरण के रूप में ‘सिलिनेक्स’, ‘मित्र शक्ति’ जिनकी शुरूआत क्रमशः 2005 और 2013 में की गई थी।

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें