होम > Video Section

Video Section / 14 Aug 2024

इंफोपीडिया [Info pedia] : उड़ती नदियाँ [Flying Rivers]

इंफोपीडिया [Info pedia] : उड़ती नदियाँ [Flying Rivers]

प्रसंग

हिंद महासागर के गर्म होने से हवा में उड़ने वाली या वायुमंडलीय नदियाँ दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं जो भारत में विनाशकारी बाढ़ का कारण बनती है।

उड़ने वाली नदियाँ क्या हैं?

उड़ती नदियाँ वायुमंडल में जलवाष्प की विशाल, अदृश्य धाराएं हैं जो भारी वर्षा का कारण बनती हैं।

वे कैसे काम करते हैं:

  • येआसमान में बहने वाली नदियाँउष्णकटिबंधीय क्षेत्रों से जल वाष्प को ठंडे अक्षांशों तक पहुँचाती हैं।
  • जब वाष्प संघनित होती है, तो वह वर्षा या बर्फ के रूप में गिरती है, जिससे भयंकर बाढ़ या हिमस्खलन होता है।

जलवायु प्रभाव:

  • जैसे-जैसे वैश्विक तापमान बढ़ रहा है, ये वायुमंडलीय नदियाँ लंबी, चौड़ी और अधिक तीव्र होती जा रही हैं।
  • इस तीव्रता के कारण विश्व भर में करोड़ों लोग बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं।
Aliganj Gomti Nagar Prayagraj