Home >

Blog / 11 May 2020

Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (03 May - 09 May 2020)

image


Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (03 May - 09 May 2020)



प्रश्न- गिलगित बालटिस्तान के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए -

1. कथन- इसकी सीमाएं पाकिस्तानी पंजाब, अफगानिस्तान और चीन के जिनजियांग प्रांत से लगते हैं !
2. कथन- पाकिस्तान का संविधान इस क्षेत्र को स्वायत्त क्षेत्र घोषित करता है !
3. कथन- 1984 के बाद पाकिस्तान का कोई भी व्यक्ति यहां जमीन खरीद सकता है !

निम्नलिखित कथनों में से कौन सा / से कथन गलत है ?

A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 3
D. कोई नहीं

प्रश्न - PAPR- Powered Air Purifying Respirator के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए -

A. हाल ही में सिख डाक्टर एसोसिएशन ने इसकी मांग की है !
B. यह लैब में और अत्यधिक इंफेक्शन के केस में प्रयोग किया जाता है !
C. WHO ने यूरोप में इसका प्रयोग अनिवार्य कर दिया है !
D. यह FFP 3 के स्थान पर प्रयोग किया जा सकता है !

प्रश्न - तोमन/तोमण के संदर्भ में निम्न कथनों का परीक्षण कीजिए !

1. कथन- ईरान की सेंट्रल गवर्नमेंट ने अपनाया है !
2. कथन- इसका पहले से प्रयोग इरान में होता आया है !
3. कथन- इसे अभी अयातुल्लाह खामनेई की अध्यक्षता वाली कमेटी का अनुमोदन मिलना बाकी है !

सत्य कथन/ कथनों का चयन कीजिए !

A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 1 और 3
D. कोई नहीं

प्रश्न - वेनेजुएला के संदर्भ में सत्य कथन का चयन कीजिए !

A. यहां की मुद्रा वेनेजुएला बोलियर है !
B. IMF ने अभी अनुमान व्यक्त किया है कि यहां इस साल महंगाई 10 लाख फ़ीसदी तक पहुंच सकती है !
C. यहां एक USD की कीमत 1 लाख बोलियर है !
D. विश्व बैंक ने वेनेजुएला के लिए नई मुद्रा का विकास किया है !

प्रश्न- उत्तर प्रदेश में निम्न में से किन किन कानूनों को 3 साल के लिए स्थगित किया गया है ?

1. औद्योगिक विवाद
2. कार्यस्थल पर सुरक्षा
3. ट्रेड यूनियन
4. कॉन्ट्रैक्ट मजदूर
5. कर्मचारियों की सेहत एवं कार्य करने की स्थिति

कूट का चयन करें

A. 1, 3, 4, 5
B. 1, 2, 3, 4
C. सभी
D. 2, 3, 4

प्रश्न - कैलाश मानसरोवर के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए -

A. भारत के तीन माध्यमों- सिक्किम, नेपाल एवं उत्तराखंड होकर जाया जा सकता है !
B. उत्तराखंड होकर जाने वाला रास्ता अन्य की तुलना में बहुत छोटा है !
C. लिपुलेख तक BRO ने अभी एक सड़क निर्माण किया है जो पैदल मार्ग से दूरी को समाप्त कर देगा !
D. नवनिर्मित सड़क 180 किलोमीटर लंबा है !

प्रश्न - सहकारी बैंक से संबंधित सही कथनों का चयन कीजिए-

1. यह छोटे वित्तीय संस्थान होते हैं !
2. शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के छोटे व्यवसायों को ऋण देते हैं !
3. यह खाता खोलना, धनराशि जमा करना और ऋण भी प्रदान करते हैं !
4. इनका नियंत्रण सहकारी समिति अधिनियम 1965 के तहत होता है !

सही कूट का चयन कीजिए-

A. 1 और 3
B. 2, 3 और 4
C. 2 और 3
D. उपरोक्त सभी

प्रश्न - CKP सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द करने के कारण थे -

1. NPA का 96.83% होना !
2. बैंकिंग नियमों का पालन न करना !
3. NPA का रिकवरी प्लान ना होना !
4. RBI द्वारा दिए गए नोटिस अवधि में कोई सुधार ना होना !

निम्न में से सही विकल्प का चयन करें -

A. 1और 2
B. 2 और 3
C. 2, 3 और 4
D. 1,2,3 और 4

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -

1. विशाखापत्तनम आंध्रप्रदेश के उत्तरी सरकार तट पर गोदावरी नदी के मुहाने के दक्षिण में अवस्थित शहर है !
2. विशाखापट्टनम बंदरगाह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है !
3. इसका केचमेंट एरिया आंध्र प्रदेश , तमिलनाडु, उड़ीसा, पूर्वी कर्नाटक व पूर्व मध्य प्रदेश तक फैला है !
4. विशाखापत्तनम को विजाग तथा ईस्ट कोस्ट के गहने के नाम से जानते हैं !
5. विशाखापत्तनम बंदरगाह को 1934 में व्यापार के लिए खोला गया था !

निम्न में से सही कूट का चयन कीजिए -

A. 1, 2 और 3
B. 1, 4 और 5
C. 3 और 4
D. 3, 4 और 1

प्रश्न - विजाग गैस लीक दुर्घटना के संबंध में निम्न बिंदुओं पर विचार कीजिए -

1. Styrene गैस के लीक होने से यह दुर्घटना हुई !
2. Styrene को Ethenyl Benzene व Vinyl benzene के नाम से भी जानते हैं !
3. Styrene का प्रयोग प्लास्टिक की संरचना को परिवर्तित करने के लिए किया जाता है !
4. यह एक रंगहीन और वाष्पीकृत हो जाने वाली गैस है !

निम्न में से कौन सा/ से सही हैं -

A. 1 और 2
B. 2 और 4
C. 1, 2 और 4
D. उपरोक्त सभी

प्रश्न - निम्न में से गलत कथन का चयन करें-

A. फैक्ट्रियों में Styrene का भंडार तरल पदार्थ के रूप में 20 डिग्री सेल्सियस तापमान पर किया जाता है !
B. Styrene गैस के संपर्क में आने के 10 मिनट के भीतर लोगों को सांस लेने में परेशानी, बेहोशी, त्वचा रोग तथा कैंसर जैसी समस्याएं हो सकती हैं !
C. Styrene के प्रभाव को कम करने के लिए हवा में 4 Tert-Butylcatechol का छिड़काव किया गया है !
D. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल द्वारा रेड क्रॉस को रिलीफ ऑपरेशन चलाने की अनुमति दी है !

प्रश्न - हाइपोक्सिया के संबंध में विचार कीजिए-

1. इसमें शरीर के किसी अंग या उत्तक को पर्याप्त O2 नहीं मिल पाता !
2. यह स्थिति अत्यधिक शारीरिक व्यायाम के कारण भी हो सकती है !
3. यह नवजात शिशु में अधिक होता है क्योंकि O2 की मात्रा अधिक होती है !
4. लंग कैंसर, निमोनिया, अस्थमा और ब्रोकाइटिस आदि के कारण भी यह स्थिति हो सकती है !

निम्न में से सही कथनों के कूट का चयन कीजिए -

A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 3 और 4
D. 1, 2 और 4

प्रश्न- साइलेंट/ हैप्पी हाइपोक्सिया है ?

1. इसमें शरीर में O2 की मात्रा अत्यधिक हो जाती है !
2. Covid-19 से संक्रमित मरीजों में यह स्थिति दिख रही है !
3. खून में O2 की मात्रा 80% से कम होने के बावजूद श्वसन संबंधी समस्याएं नहीं दिख रही हैं !
4. साइलेंट हाइपोक्सिया के कारण Covid-19 से संक्रमितों में निमोनिया की स्थिति उत्पन्न हो रही हैं !

सही कथन कौन सा/ से हैं -

A. केवल 3
B. केवल 2 और 3
C. 1 और 4
D. 2, 3 और 4

प्रश्न- RCEP के संदर्भ में कथनों पर विचार कीजिए -

1. इसका आदर्श वाक्य- वन विजन, वन आईडेंटिटी, वन कम्युनिटी है !
2. इसका उद्देश्य- वस्तु, व्यापार एवं सेवा, निवेश, आर्थिक व तकनीकी सहयोग बौद्धिक संपदा का संवर्धन तथा विवाद का समाधान करना है !
3. वर्तमान में इसके 10 सदस्य देश हैं !
4. आसियान और FTA के भागीदार सदस्यों के बीच व्यापार नियमों को उदार व सरल बनाने के लिए औपचारिक शुरुआत 2011 से हुई है !

निम्नलिखित में से सही है -

A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 1,2 और 3
D. 1, 2 और 4

प्रश्न- RCEP में शामिल होने के लिए सदस्य देशों ने भारत के लिए प्रस्ताव रखे हैं -

1. सभी वस्तुओं पर 2014 के बाद के टैरिफ लागू रख सकता है !
2. रेचेत ऑब्लिगेशन से भारत को मुक्ति !
3. Volume Based Safe guard Mechanism अपना सकता है !
4. भारत के लिए अपने सेवा क्षेत्र खोलने के लिए तैयार है !

निम्न में से सही विकल्प का चयन कीजिए -

A. 1 और 3
B. 2 और 3
C. केवल 3
D. 2 और 4

प्रश्न - निम्न में से गलत विकल्प का चयन कीजिए -

A. भारत में शराब पीने वालों का प्रति व्यक्ति वार्षिक औसत 4.3 लीटर है !
B. Food Safety and Standard act 2006 के तहत शराब को खाद के अंतर्गत रखा गया है !
C. उत्तर प्रदेश 28% राजस्व शराब से प्राप्त करने वाला राज्य !
D. शराब को GST के अंतर्गत नहीं रखा गया है !

प्रश्न - निम्न लिखित कथनों पर विचार कीजिये -

1. अफ्रीकन स्वाइन फीवर घरेलू व जंगली सूअरों में होने वाली संक्रामक बीमारी है !
2. यह एसफेरबिरिडे परिवार के RNA वायरस के कारण होता है !
3. इसका पहला आउटब्रेक 1907 में अफ्रीका में हुआ था !
4. अरुणाचल प्रदेश असम में इसका प्रसार तेजी से हुआ है ! इसकी Mortality Rate 90% है !

सही कथनों के कूट का चयन करें -

A. 1 और 4
B. 2 और 3
C. 1 और 3
D. 1, 3 और 4

प्रश्न - निम्न लिखित कथनों पर विचार कीजिये -

1. जापान रिंग ऑफ फायर में स्थित एक द्वीप देश है !
2. जापान के अधिकांश द्वीपों का निर्माण ज्वालामुखी क्रिया से हुआ है !
3. होंशू, होक्केंडो, याकोहामा और क्यूशू है जो जापान के 97% भाग पर है !
4. जापानी अपने देश को निप्पन भी बोलते हैं !

निम्न में से गलत विकल्प का चयन करो -

A. 1 और 3
B. 2 और 1
C. केवल 3
D. केवल 4

प्रश्न - पर्ल हार्बर अटैक का प्रमुख कारण था !

A. USA द्वारा जापान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाना !
B. पर्ल हार्बर की सामरिक महत्ता व एशिया प्रशांत क्षेत्र में मजबूत शक्ति बनना !
C. USA कि नौसेना की सामरिक शक्ति को समाप्त करना !
D. USA द्वारा 1853 में जापानी इकॉनमी खुलवाना !

प्रश्न - क्लोरीन का उपयोग किया जाता है -

1. इंक की सफाई में
2. ब्लीचिंग कार्यों में
3. सोना, प्लेटिनम के निष्कर्षण में
4. पानी को साफ करने में

निम्न में से सही कूट होगा

A. 1 और 4
B. 1 और 2
C. 1 और 3
D. 1,2,3 और 4

For Answers View Full Video